{"_id":"a9e24f8e2ae2cc568972c95981a5981f","slug":"good-cholesterol-vs-bad-cholesterol-should-we-stop-worrying-about-bacon-hindi-news-ag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बढ़ता कोलेस्ट्रॉल नहीं है सेहत के लिए खतरनाक, आखिर क्यों!","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
बढ़ता कोलेस्ट्रॉल नहीं है सेहत के लिए खतरनाक, आखिर क्यों!
Updated Thu, 28 May 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को ह्दय के लिए खतरनाक माना गया था लेकिन एक अमेरिकी रिपोर्ट कुछ और ही बता रही है।
विज्ञापन
अंडे, मक्खन या मांसाहारी भोजन संबंधी कई चीजों को कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाली मानते हुए वैज्ञानिकों ने स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताने वाली सूची में डाला था।
लेकिन एक अमेरिकी रिपोर्ट में मेडिकल की यह धारणा दोषपूर्ण होने की आशंका जताई है। विशेषज्ञों ने पाया कि भोजन में उच्च कोलेस्ट्रॉल और चर्बीदार तत्वों के खतरनाक स्तर के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।
विज्ञापन
क्या कहती है कमेटी
‘डाइटरी गाइडलाइंस एडवाइजरी कमेटी’ ने अंडों, मछलियों और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले अन्य भोजन पर लोगों को चेतावनी जारी नहीं करने की योजना बनाई है।
अमेरिकी सरकार ने कमेटी की इस रिपोर्ट में दी गई सलाह को स्वीकार करते हुए पोषक तत्वों की सूची से कोलेस्ट्रॉल को हटाने के संकेत दिए हैं।
लंदन से प्रकाशित प्रसिद्ध समाचार पत्र ने भविष्यवाणी की है कि ब्रिटेन सरकार भी इस पर विचार कर सकती है। यहां के डॉक्टर भी कोलेस्ट्रॉल पर चेतावनी देने के बजाय ‘शुगर’ पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, क्योंकि यही आहार संबंधी सबसे बड़ा खतरा है।
अब तक माना जाता था कि अंडे या मांसाहारी भोजन के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से धमनियां सिकुड़ती हैं, जो हृदय रोग व लकवे का एक बड़ा कारण बनता है।