{"_id":"bc06a0d5a1c4d0fa6601e7212b5b63e6","slug":"fruit-juice-can-cause-diabetes-and-obesity","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन दो रोगों की वजह हो सकता है फलों का जूस","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
इन दो रोगों की वजह हो सकता है फलों का जूस
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Feb 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
अगर आप सेहतमंद डाइट के रूप में फलों के जूस पर बल देते हैं तो हाल में हुए शोध से मिली जानकारी आपको जरूर चौंकाएगी।
विज्ञापन
पढ़ें - विटामिन सी का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप
हाल में हुए शोध की मानें तो फलों के जूस का सेवन सॉफ्ट ड्रिंक से कम नुकसानदायक नहीं है और यह डायबिटीज व मोटापे का रिस्क बढ़ा सकता है।
पढ़ें - वजन घटाने से लेकर ताकत बढ़ाने तक, कटहल के 10 फायदे
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोवास्कुलर एंड मेडिकल साइंसेज के शोधकर्ता डॉ. जैसन गिल के अनुसार, ''दिन में पांच बार फलों और सब्जियों वाली डाइट में जूस को शामिल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे डायबिटीज और मोटापे का खतरा अधिक हो जाता है।''
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का दावा बै कि दिन में 150 मिलीलीटर से अधिक मात्रा में जूस पीने से डायबिटीज का रिस्क बढ़ता है।
गिल के अनुसार, इसमें मौजूद शुगर और कैलोरी मोटापे व डायबिटीज के रिस्क को बढ़ा सकती है। ऐसे में फलों के विकल्प के रूप में जूस का सेवन करने से बचें।