फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   five common symptoms of thyroid in men

इन 5 लक्षणों से पहचानें पुरुषों में थायरॉइड

Fri, 24 May 2013 10:50 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 24 May 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
five common symptoms of thyroid in men
आमतौर पर थायरॉइड की समस्या को महिलाओं के साथ जोड़कर देखा जाता है लेकिन इसका खतरा पुरुषों में भी कुछ कम नहीं है। आमतौर पर 20 से 40 साल की उम्र के बीच पुरुषों को यह समस्या सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन


थायरॉइड हार्मोन टी3-टी4 की मात्रा शरीर में अगर कम होती है और टीएसएच हार्मोन अधिक होते हैं तो यह स्थिति हाइपोथायरॉइड की होती है जबकि थायरॉइड हार्मोन टी3-टी4 की मात्रा अगर अधिक होती है और टीएसएच हार्मोन कम होते हैं तो यह स्थिति हाइपरथायरॉइड की होती है। पुरुषों को सामान्यतः हाइपरथायरॉइड की समस्या अधिक होती है।
विज्ञापन


थायरॉइड के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन इन्हें मोटे तौर पर तीन हिस्सों में बांट सकते हैं। आनुवांशिक, प्राकृतिक और डाइट से संबंधित। पुरुषों में थायरॉइड के लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि कई बार इनकी गंभीरता पहचान ही नहीं पाते। अगर आप भी अपनेआप में ये बदलाव महसूस कर रहे हैं तो थायरॉइड टेस्ट करवा ही लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


1. बहुत अधिक थकान या तनाव
बहुत जल्दी थक जाना, सोने में तकलीफ होना, बेवजह चिढ़ना, बेचैनी, तनाव और मूड बदलना जैसे व्यवहार में होने वाले बदलाव थाइरॉइड का संकेत हो सकते हैं।

2. भूख बढ़ना
थाइरॉइड की समस्या का सीधा प्रभाव हमारे मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है जिससे भोजन बहुत जल्दी पचता है और बार-बार भूख लगती है। अक्सर इस स्थिति में पेट भी अधिक खराब रहता है और कब्ज की दिक्कत होती है।


3. मांसपेशियों में हल्का दर्द
हाइपरथाइरॉइड की स्थिति में मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द होता है।

4. बहुत अधिक पसीना आना
शरीर में मेटा़बॉलिज्म बहुत अधिक बढ़ जाने से पुरुषों को या तो बहुत अधिक पसीना आता है या फिर बहुत कम पसीना आता है। कई बार पसीने के साथ-साथ बहुत बेचैनी भी होती है।

5. शरीर में सूजन
कई बार शरीर के कुछ हिस्सों में अधिक सूजन, जैसे चेहरे, आंखों, उंगलियों आदि की समस्या भी थाइरॉइड का संकेत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed