{"_id":"256ffe16-e316-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"fever-and-bosy-ache-can-cause-viral-hepetitis-in-monsoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार और बदन दर्द के साथ अपच, हो सकता है 'वायरल हेपेटाइटिस' ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
बुखार और बदन दर्द के साथ अपच, हो सकता है 'वायरल हेपेटाइटिस'
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 03 Jul 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात का मौसम जहां एक ओर गर्मी से राहत के चार पल ले आता है वहीं इस मौसम में आमतौर पर होने वाले संक्रमण और रोग आपकी सेहत पर संकट के बादलों की तरह छा जाते हैं। जरा सी चूक और आप बीमारियों की चपेट में।
विज्ञापन
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.सी. सूद बताते हैं कि टायफाइड, पीलिया, मलेरिया, डेंगू, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों जैसे कई रोगों के अलावा इस मौसम में वायरल संक्रमण भी तेजी से फैलते हैं। इन दिनों वायरल हेपेटाइटिस (संक्रामक हेपेटाइटिस) भी तेजी से फैला है। ये न सिर्फ वायरल बुखार बल्कि फूड प्वाइजनिंग के रूप में पाया जा रहा है।
विज्ञापन
क्या है वायरल हेपेटाइटिस
वायरल हेपेटाइटिस वायरल संक्रमण से होने वाला लिवर का रोग है। यह हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई नामक वायरस से हो सकता है जिसमें हेपेटाइटिस ए से होने वाला संक्रमण सबसे सामान्य है।
विज्ञापन
ये हैं लक्षण
वायरल हेपेटाइटिस के कुछ लक्षण हैं। हो सकता है आपको ये लक्षण सामान्य लगे लेकिन इनकी अनदेखी लिवर फेल होने या बहुत अधिक ब्लीडिंग में भी बदल सकती है। इसलिए समय रहते इसके लक्षणों को पहचानें और डॉक्टर से मिलें। प्रमुख लक्षण हैं-
- तेज बुखार।
- शरीर में दर्द।
- घबराहट, उबकाई व उल्टी।
- लूज़ मोशन लगना।
- आंखों में या त्वचा पर पीलापन।
- पीली पेशाब होना।
ऐसे बचाव करें
इलाज से बेहतर हमेशा बचाव है। बरसात के मौसम में इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देंगे तो इस संक्रमण से बचे रहेंगे।
- बाहर के भोजन या बाहर के पानी से बचें, हो सके तो बाहर निकलते वक्त पानी की बोतल भी घर से ही लेकर चलें।
- गंदी जगहों पर लगे ठेलों से स्नैक्स या जूस न लें।
- पानी उबालकर पिएं।
- घर व आसपास की जगहों में पानी इकट्ठा न होने दें और साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- कटे हुए फल देर तक न रखें, उन्हें तुरंत खा लें।
- दिन में बार-बार हाथ साबुन से साफ करें।