फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   fertility booster diet for men

10 डाइट, जो बढ़ाती हैं पुरुषों में फर्टिलिटी

Sat, 25 May 2013 05:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 25 May 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
fertility booster diet for men

घर में नन्हा मेहमान आए, इसके लिए महिलाओं की प्रजनन क्षमता का मजबूत होना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है पुरुषों की फर्टिलिटी। डाइट में इन 10 चीजों को शामिल करने से पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ती है।

विज्ञापन


1. लहसुन
लहसुन में विटामिन बी6 अच्छी मात्रा में होता है जो फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद मददगार है।

2. अनार
अनार न सिर्फ रेड ब्लड सेल बढ़ाता है बल्कि फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से वीर्य की गुणवत्ता बढ़ती है।

3. केला
केला में विटामिन बी1, ए, सी और प्रोटीन तो अच्छी मात्रा में पाए ही जाते हैं, साथ ही इसमें ब्रोमेलिन नामक एन्जाइम भी होता है जो शरीर में सेक्स हार्मोन बढ़ाने में मदद करता है।
विज्ञापन


4. पालक
पालक फोलिक एसिड का बहुत बड़ा स्रोत है। इसमें आयरन और विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में होते हैं जो वीर्य बढ़ाने में मदद करते हैं।

5. मिर्च
खाने में थोड़ी मिर्च लेना भी पुरुषों के लिए फायदेमंद है। मिर्च के सेवन से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन बनते हैं जो शरीर का स्ट्रेस दूर करते हैं और फर्टिलिटी बढ़ाते हैं। इसके अलावा मिर्च में विटामिन ए, बी, सी और ई भी अच्छी मात्रा में होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


6. टमाटर
टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट, कार्टोनॉयड और लाइकोपिन अच्छी मात्रा में होते हैं जो पुरुषों में वीर्य बढ़ाने में मदद करते हैं।

7. तरबूज
गर्मियों में तरबूज का सेवन सिर्फ राहत ही नहीं देता बल्कि पुरुषों में फर्टिलिटी भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद लाइकोपिन फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है।

8. विटामिन सी युक्त फल
विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरा, किवी, अमरूद आदि का सेवन भी पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार है। यह वीर्य के डीएनए की रक्षा करता है।

9. सेब
सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता हैं। खाने में एप्पल साइडर वेनेगर यानी सेब से बने सिरके का सेवन करना बहुत फायदेमंद है।

10. काजू

काजू में जिंक बहुत अच्छी मात्रा में होता है जो पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed