फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Favorite Veg Fried Eggs for vegiterian

क्या आपने खाया है कभी वेज फ्राइड एग? शाकाहारी लोगों के लिए है शानदार फूड आइटम

Sat, 14 Mar 2020 09:43 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 14 Mar 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Favorite Veg Fried Eggs for vegiterian
Veg Fried Egg - फोटो : Instagram

लोग या तो शाकाहारी होते हैं, या फिर मांसाहारी। वेजिटेरियर और नॉन वेजिटेरियन के अलावा तीसरे तरह के भी लोग होते हैं, जो चिकन, मटन तो नहीं खाते, लेकिन एग यानी अंडा खाते हैं। इन्हें ऐजिटेरियन कहा जाता है। हाल के दिनों में वीगन फूड का भी चलन है। खैर, अगर आप शाकाहारी हैं और आपको अंडा खाने का मन करे तो क्या करेंगे? कोई बात नहीं, आपके लिए हम लेकर आए हैं आज वेज फ्राइड एग की रेसिपी:

विज्ञापन


 

Favorite Veg Fried Eggs for vegiterian

सबसे पहले सामग्री नोट कर लें

  • 250 ग्राम पनीर
  • 04 छोटे चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 01 बड़ा चम्मच (टेबल स्पून) बेसन
  • 01 चम्मच देसी घी
  • एक चौथाई चम्मच पिसी काली मिर्च
  • 01 प्याज
  • नमक स्वादानुसार
  • तलने के लिए तेल
विज्ञापन
विज्ञापन

Favorite Veg Fried Eggs for vegiterian

ऐसे बनाएं

  • एक पैन में घी गरम हो जाए, तो बेसन डालकर हल्का भून लें और ठंडा होने दें। 
  • एक चम्मच मैस किया हुआ पनीर, आधा चम्मच कॉर्न फ्लोर और भुना हुआ बेसन अच्छी तरह से मिला लें। 
  • अब इसके छोटे-छोटे छह से सात गोले बनाएं। 
  • अब पनीर को कद्दू कस कर लें और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 
  • अब इसके बड़े-बड़े छह-सात गोले बनाएं। 
  • अब सभी गोले में बेसन वाले गोले डालकर अंडे के आकार में बना लें। 
  • अब कड़ाही में तेल गरम करें। 
  • एक-एक अंडे को हल्की आंच पर सुनहरा होने तक तलें फिर निकाल लें। 

अंडे को बीच से काटकर ऊपर नमक, काली मिर्च पाउडर डालकर, छल्लेदार प्याज, चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें। चाहें तो अंडों को गरम मसाले में डालकर एग करी की तरह बनाकर चावल या रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

(ये रेसिपी हमें लखनऊ से अमर उजाला की पाठक मीरा गुप्ता ने भेजी है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed