Father's Day recipes: इस खास मौके पर पापा को दें सरप्राइज, ट्राई करें ये आसान रेसिपीज
साल के 365 दिन तो हम अपने पापा को प्यार करते ही हैं, लेकिन फादर्स डे की बात तो कुछ अलग ही है। इस बार फादर्स डे 16 जून को है। इस खास मौके पर आप उन्हें कुछ गिफ्ट तो देंगे या फिर उन्हें कहीं बाहर लंच या डिनर पर ले जाएंगे। इससे बेहतर होगा कि आप उनके लिए अपने हाथों से कुछ बनाएं। आइए जानते हैं कुछ आसान रेसिपीज के बारे में जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं...
क्रेनबरी ऑरेंज मफिंस
सामग्री
-ऑल पर्पज़ आटा - 2 कप
-बेकिंग पॉवडर - 1 चम्मच
-बेकिंग सोडा - 1/2 चम्मच
-नमक - 1/2 चम्मच
-अनसाल्टेड बटर - 1/2 चम्मच
-शक्कर - 1 कप
-अंडे - 2
-वैनिला एक्सट्रैक्ट - 1 चम्मच
-दूध - 1/2 कप
-संतरे का गूदा - 2 चम्मच
-सूखी क्रेनबरी - 1 कप
-संतरे का जूस - 2 बड़ी चम्मच
-कॉन्फेक्शनर की शुगर - 1 कप
बनाने की विधि
-ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म कर लें।
-मफिन लाईनर्स द्वारा मफिन ट्रे लाईन करें।
-एक कटोरे में ऑल पर्पज़ आटा, बेकिंग पॉवडर, बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं।
-एक कटोरे में अनसॉल्टेड बटर एवं शुगर को फेंट लें, जब तक इसका रंग फींका न हो जाए और बुलबुले न उठने लगें।
-एक बार में एक अंडा डालें और हर अंडा डालने के बाद अच्छी तरह फेंट लें।
-वैनिला एक्सट्रैक्ट, दूध एवं संतरे का गूदा डालें और अच्छी तरह मिला लें।
-आटे का मिश्रण डालें और अच्छी तरह लपेट लें।
-क्रेनबरी डालें और अच्छी तरह लपेट लें।
-मफिन लाईनर्स के अंदर बैटर डालें, जब तक वो 2/3 भर न जाएं।
-20 से 25 मिनट तक बेक करें, जब तक टूथपिक घुसाने पर साफ सुथरी बाहर न निकल आए।
-ओवन से ट्रे को हटा दें और मफिंस को ठंडा होने दें।
-संतरे का जूस एवं कान्फेक्शनर की शुगर कटोरे में मिला दें।
-मफिंस पर ग्लेज़ डाल दें।
तैयारी का समय : 120 मिनट
सर्विंग : 8
सामग्री :
-1 कप, डेलमोंट पीच हाफ, बारीक कटी हुई
-1 कप, मक्खन, कमरे के तापमान पर
-1 एवं 1/4 कप कैस्टर शुगर
-225 ग्राम, ऑल-पर्पज़ आटा
-4 अंडे
-एक बड़े नींबू का गूदा
-1 एवं 1/4 चम्मच वैनिला एसेंस
-2 चम्मच दूध
-1/4 चम्मच नमक
-1 चम्मच बेकिंग पॉवडर
-1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
विधि
-ओवन को 170 डिग्री सेंटिग्रेड पर गर्म कर लें।
-एक बर्तन लेकर उसमें घी लगा लें और 9ऽ5 इंच तक आटा फैला दें।
-एक बर्तन में आटा, बेकिंग पाउडर, सोडा एवं नमक मिलाकर छान लें।
-मक्खन और शक्कर को 40 से 50 मिनट तक फेंट लें, जब तक इसका रंग फींका न हो जाए और इसमें झाग न उठने लगें।
-एक बार में एक अंडा मिलाएं और हर अंडा मिलाने के बाद अच्छी तरह फेंटें जब तक वह अच्छी तरह न मिल जाए। इसके बाद वैनिला एसेंस, नींबू का गूदा डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- छने आटे के मिश्रण को टुकड़ों में डालें और तब तक मिलाते रहें जब तक यह अच्छी तरह न मिल जाए। दूध डालें और मिला लें। कटी हुई पीच डालें और अच्छी तरह से लपेट दें। बैटर को लोफ टिन में रख लें और इसे ऊपर से एक समान कर दें।
-लोफ को 50 मिनट या तब तक बेक करें, जब तक इसमें सुई डालने पर साफ सुथरी बाहर न निकल आए।
-इसे कुछ देर तक ठंडा होने दें।
-वायर रैक पर रख दें और पूरी तरह से ठंडा होने दें।
-ब्रेकफास्ट या चाय के समय के लिए स्लाईस एवं सर्व करें।
सामग्री:
-6 डेलमोंट पाईनेप्पल स्लाईस
-3/4 कप ऑल पर्पज़ आटा/मैदा
-1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
-1/2 चम्मच इलायची पाउडर
-2 चम्मच शक्कर
-1/2 दूध या पानी
-2 चम्मच शुगर डस्ट/पिसी शक्कर
-1 चम्मच सिनेमोन पाउडर ऑईल या बटर, फ्राई करने के लिए
बनाने की विधिः
-बेकिंग पाउडर को कटोरे में छान लें।
-इलायची पाउडर एवं दूध मिलाकर गाँठरहित स्मूथ बैटर बना लें।
-तेल या बटर को गर्म करें और एक बार में एक पाईनेप्पल स्लाईस इसमें डुबोकर गर्म तेल में डालें।
-दोनों तरफ से अच्छी तरह से तल लें और जब तक तलें, जब तक यह कुरकुरा एवं गोल्डन न हो जाए।
-पकौड़ों को किचन टॉवल/नैपकिन पर निकालें और इसमें से अतिरिक्त तेल को सोख लें और अलग रख दें। पिसी शक्कर और इलायची पाउडर पूरे पकौड़े पर छिड़क दें और गर्म-गर्म सर्व करें।
चेरी वैफल्स
सामग्री
-2 कप मैदा (ऑल पर्पज़ आटा)
-2 बड़ी चम्मच बेकिंग पाउडर
-एक संतरे का गूदा
-4 बड़ी चम्मच शुगर
-2 अंडे
-1/2 कप वनस्पति तेल
- 1$1/2 कप दूध
- 1 बड़ी चम्मच वैनिला एसेंस
-8-10 डेल मोंट चेरी, सूखी और कटी हुई
-2 बड़ी चम्मच शक्कर
-8 से 10 डेल मोंट चेरी, टॉपिंग के लिए
-1/2 कप शक्कर
बनाने की विधिः
-वैफल आयरन को गर्म करें।
-आटा, बेकिंग पाउडर, संतरे का गूदा और शक्कर मिलाएं।
-बड़े बर्तन में अंडों को फेंट लें। दूध, तेल और वैनिला मिलाएं।
-सूखे अवयव, गीले अवयवों में डाल लें और जब तक अच्छी तरह न मिल जाएं, जब तक मिलाते रहें। कटी हुई डेल मोंट चेरी इसमें लपेट लें।
-मिश्रण्ण को हॉट वैफल आयरन में डाल लें और जब तक दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन न हो जाएं, तब तक इसे पकाते रहें।
-इतने में सॉस पैन में चेरी और शक्कर पका लें, जब तक ये रसदार न बन जाएं।
-फलों को कुक किए गए वैफल्स पर डाल दें।