फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   facts about itching

आखिर खुजलाने से क्यों होती है और खुजली?

Mon, 03 Nov 2014 05:30 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
facts about itching
शोधकर्ताओं का कहना है कि खुजली होने पर उसे जितना खुजलाया जाए, खुजली और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


चूहों पर हुए शोध में पाया गया है कि खुजली के इस दौर को तोड़ना मुश्किल से मुश्किल होता जाता है और इसकी वजह है सेरोटोनिन हार्मोन। खुजली करते ही इसका स्राव शुरू हो जाता है।

हालाँकि इस शोध को अभी तक मनुष्यों पर नहीं आज़माया गया है, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि रीढ़ में कुछ ख़ास सेरोटोनिन ग्राहियों को बंद करने से खुजली को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि इस शोध से खुजली को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

क्या है कारण?
खुजली कई कारणों से हो सकती है। ये धूल से लेकर छोटे बालों और त्वचा की गंभीर बीमारियों से हो सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक त्वचा रोगों समेत कई अन्य वजहों से खुजली हो सकती है। खुजली करने का एक उद्देश्य दर्द पैदा करना होता है।

इससे तंत्रिकाओं को खुजली के संकेतों के बजाय दर्द के संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। दर्द को नियंत्रित करने के लिए मस्तिष्क खुजली पैदा करने वाले न्यूरोट्रांसमिटर सेरोटोनिन हार्मोन का स्राव करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर प्रोफ़ेसर ज़ोउ फ़ेंग चेन के अनुसार रीढ़ में पहुंचने पर सेरोटोनिन खुजली नियंत्रित करने वाली तंत्रिका कोशिकाओं को सक्रिय करता है।

प्रोफ़ेसर चेन कहते हैं, "चूहों में खुजली का दुष्चक्र होता है, लेकिन यदि आप सेरोटोनिन की मात्रा कम कर दें तो खुजली की तीव्रता भी कम हो जाती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed