फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Everything you need to know about butter

टोस्ट हो या पराठे, हर चीज के स्वाद को दोगुना कर देता है मक्खन

Sun, 20 Jan 2019 03:38 PM IST
मोना नारंग पुष्पेश पंत
पुष्पेश पंत Published by: मोना नारंग Updated Sun, 20 Jan 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Everything you need to know about butter
bread butter

टोस्ट हो या पराठे, मक्खन किसी भी व्यंजन में पड़ जाए तो समझिए मजा दोगुना हो जाता है। मक्खन पीला हो या सफेद उससे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। जर्मन और फ्रांसीसी मक्खन तो इतना नायाब समझा जाता है कि उनके नाम के साथ भौगोलिक ‘जन्म स्थान’ का विशेषण जोड़ना कानूनन अनिवार्य है।

विज्ञापन


भारत के मिथकीय आख्यानों में श्रीकृष्ण के बालस्वरूप का वर्णन ‘माखन चोर’ के रूप में होता रहा है और यह निष्कर्ष निकालना तर्कसंगत है कि हम हिंदुस्तानी मक्खन से सुपरिचित हैं। ‘मैया मोरी, मैं नहीं माखन खायो’ की परिणति यशोदा के ब्रह्मांड दर्शन में होती है और माखन मिस्री का भोग लगया जाता है। यों, हमारे खानपान में घी (घृत) का माहात्म्य सर्वाधिक है, जिसे सर्वोत्तम चिकनाई वाला माना जाता है। पर घी भी आखिर मक्खन को पकाकर ही तो बनाया जाता है!
विज्ञापन


आम आदमी के मन में मक्खन पश्चिमी उत्पाद है- जिसे ‘टोस्ट’ पर लगाया जाता है। वैसे ‘मक्खन लगाने’ वाला मुहावरा खालिस देसी है। कुछ पीढ़ी पहले तक मक्खन सभी जगह सुलभ नहीं था- टिन में ‘पॉलसन’ जैसे ब्रांड शहरों की फैशनेबल दुकानों में दिखाई देते थे। श्वेत क्रांति के बाद अमूल कंपनी ने इसे लोकप्रिय बनाया। ‘पाश्चराइजेशन’ की प्रक्रिया मक्खन को खराब होने से बचाती है। रेफ्रिजरेशन में सुधार ने भी मक्खन को टिकाऊ बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूध के जल वाले अंश को अलग कर मात्र वसा और ठोस प्रोटीन वाले अंश को ही मक्खन का नाम दिया जा सकता है। जो बचता है वह छाछ है। भले ही यह तंज कसा जाता है ‘माखन तो संत निबटा देते हैं, भक्तों के लिए छूटती है छाछ’ पर यह अपने आप में काफी गुणों से संपन्न रहती है। बॉडी बिल्डर्स नियमित रूप से ‘व्हे’ प्रोटीन का उपयोग करते हैं। कुछ लोग मक्खन से इसलिए कतराते हैं कि कहीं कोलेस्ट्रॉल न बढ़ जाए। परंतु जानकारों का मत है कि कई रिफाइंड तेलों की तुलना में सीमित मात्रा में मक्खन का उपयोग निरापद है।

वैसे मक्खन कोको से भी प्राप्त होता है तथा बादाम और अखरोट के गूदों से भी। जो लोग ‘वीगन’ हैं अर्थात पशुजनित पदार्थ नहीं खाते-पीते, वह इन्हीं मक्खनों का प्रयोग करते हैं। एवोकाडो और नाशपाती जैसे फल को मक्खन फल इसलिए कहते हैं कि उसके गूदे में भी सेहत के लिए फायदेमंद वसा होती है, जो बिल्कुल मक्खन जैसे लगती है।

भारत में ‘नवनीत’ यानी मक्खन बिना दही को मथकर निकाला जाता रहा है- विदेशों में इसे मलाई से अलग कर बनाते हैं। उत्तराखंड के गांवों में आज भी यह ‘नौणी’ की शक्ल में कहीं-कहीं मिल जाता है। पंजाब के गांवों का सफेद मक्खन इसी का सहोदर है, जिसका आनंद पराठे के साथ लिया जाता है।

केक-पेस्ट्री आदि के लिए सफेद मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है

Everything you need to know about butter
shea butter
केक-पेस्ट्री आदि के लिए जिस सफेद मक्खन को काम में लाते हैं, वह नमकीन नहीं, फीका होता है। वास्तव में मक्खन को आकर्षक बनाने के लिए उसमें रंग मिलाया जाता है। कभी-कभार मक्खन में लहसुन या काली मिर्च का पुट भी डाला जाता है। पश्चिमी रसोई में मक्खन का उपयोग कुछ गरिष्ठ सॉस निर्माण में होता है या उबली भाप से पकाई सब्जियों में ऊपर से पिघलाकर।

पॉपकॉर्न तथा मकई के उबले दानों की कल्पना मक्खन के बिना नहीं की जा सकती। ऐस्पैरागस जैसी नाजुक सब्जियों को सिर्फ जरा से मक्खन में ही बहुत हल्का तलकर पेश किया जाता है। मक्खन पर्याय है रेशम जैसी चिकनाहट का जिसका स्पर्श सुख अनिर्वचनीय है। दाल मखनी अपने नाम से ही इसका संकेत देती है। मक्खन गाय तथा भैंस के दूध से ही नहीं बकरी, याक, ऊंट आदि के दूध से भी तैयार होता है। कुछ जर्मन तथा फ्रांसीसी मक्खन इतने नायाब समझे जाते हैं कि उनके नाम के साथ भौगोलिक ‘जन्म स्थान’ का विशेषण (जियोग्राफिकल इंडिकेटर) जोड़ना कानूनन अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed