फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   ebola virus is changing shape

और भी खतरनाक हो सकता है इबोला का वायरस

Fri, 30 Jan 2015 12:57 PM IST
Updated Fri, 30 Jan 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
ebola virus is changing shape
गिनी में जानलेवा इबोला वायरस अपना रूप बदल रहा है। ये जानकारी वायरस पर नज़र रख रहे वैज्ञानिकों ने दी है।
विज्ञापन


फ्रांस के 'पाश्चर इंस्टीट्यूट' में शोधकर्ता ये पता लगाने में जुटे हैं कि क्या इबोला भविष्य में अधिक संक्रामक हो सकता है?

इबोला से सियरा लियोन, लाइबेरिया और गिनी में अब तक 22,000 से भी ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और करीब 8,795 लोगों की मौत हो चुकी है।

वैज्ञानिकों ने गिनी में सैंकड़ों की तादाद में इबोला मरीजों से लिए रक्त के नमूनों की जांच शुरू कर दी है।

वे इस बात को समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इबोला वायरस किस तरह बदल रहा है।

क्या इबोला पहले से अधिक आसानी से एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने में सक्षम है? वैज्ञानिक इस तथ्य का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

आनुवांशिकी विज्ञानी डॉ अनावज सकुंतभाई कहते हैं, "इबोला वायरस तेज़ी से बदल रहा है।"

वे कहते हैं, "इबोला के नए मरीजों का पता लगाने और उनको ठीक करना बेहद महत्वपूर्ण है। हमें अपने दुश्मन से लड़ने को लिए ये जानना बेहद ज़रूरी है कि इबोला वायरस किस तरह से बदल रहा है।"

उम्मीद है कि इस शोध से शायद इस बात का पता चल सके कि क्यों इबोला के कुछ मरीज तो ठीक हो जाते हैं, जबकि कुछ मरीजों की मौत हो जाती है?
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed