{"_id":"4b57c5a8-df17-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"eating-with-knife-and-fork-affect-taste-of-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं खाने का स्वाद बदल डालते हैं छुरी और कांटे","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
यूं खाने का स्वाद बदल डालते हैं छुरी और कांटे
लंदन/एजेंसी
Updated Thu, 27 Jun 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप खाना किस तरह से और कैसे बर्तन में खाते हैं, इसका असर भी भोजन की लज्जत पर काफी हद तक पड़ता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया है कि भोजन का स्वाद कांटे-छुरी व बर्तनों के आकार और रंगों से प्रभावित होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का मानना है कि जब भोजन को कांटे और छुरी से खाते हैं तो इसका स्वाद अपेक्षाकृत अधिक नमकीन लगता है। इतना ही नहीं, हम खाना किस तरह की क्रॉकरी में सर्व करते हैं, इससे भी उसके प्रति हमारा नजरिया बदलता है। मसलन, रंगीन ग्लास में अगर जूस पिएंगे तो उसका स्वाद पारदर्श ग्लास की अपेक्षा अधिक ताजा लगेगा।
विज्ञापन
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने प्रदर्शन किया कि कटलरी के वजन में विविधता का इसके स्वाद से भी संबंध है। हल्के प्लास्टिक के चम्मच से दही खाने पर दही अधिक हेवी लगता है जबकि वजनदार स्टील के चम्मच से खाने पर दही हल्का लगता है।
विज्ञापन
इसके अलावा, कटलरी के रंगों का भी भोजन के स्वाद से संबंध है। अगर दही को सफेद रंग के चम्मच से खाएंगे तो वह अपेक्षाकृत अधिक मीठा लगेगा। शोधकर्ताओं ने छुरी, कांटे और टूथपिक से खाने के स्वाद का परीक्षण किया जिसमें पाया कि छुरी से चीज़ काटकर खाने से वह सबसे अधिक नमकीन लगता है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि इस अध्ययन के निष्कर्ष से लोगों को वजन पर नियंत्रण करने और डाइटिंग के दौरान बहुत मदद मिलेगी। अगर आप डाइटिंग का मन बना रहे हैं तो डाइट के साथ-साथ बर्तनों और कटलरी पर भी ध्यान देना शुरू कर दें।