{"_id":"d2f533fae5b4610421a34be32d41e472","slug":"eating-chocolate-can-high-asthma-risk","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट खाने का यह नुकसान चौंका देगा आपको","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
चॉकलेट खाने का यह नुकसान चौंका देगा आपको
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 01 Apr 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
अगर आप चॉकलेट आवश्यकता से अधिक खाते हैं तो इसका खामियाजा आपको दमा के रूप में भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें - ऐसे बच्चों को अधिक होता है दमा का रिस्क
ब्रिटिश शोध की मानें तो चॉकलेट में मौजूद शक्कर की मात्रा दमा व एलर्जी को बढ़ा सकते हैं।
ब्रिटिश अस्पताल में लुईस मैक्वेस्टर नामक दमा की मरीज के मामले पर अध्ययन चल रहा है जिसमें दमा का कारण धूल, फर या अनुवांशिक न होकर चॉकलेट पाया गया है।
साउथहैंपटन जनरल अस्पताल के डॉक्टर रमेश कुरुकुलाची के अनुसार, ''चॉकलेट में मौजूद ऑर्गेनिक कंपाउंड जिन्हें एमेनीज कहते हैं, दमा व एलर्जी का ट्रिगर हो सकते हैं।''
विज्ञापन
हालांकि वह अभी इस मामले पर अध्ययन के बाद ही अपनी सहमति देंगे।