फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   eating chicken can lower risk of colorectal cancer

चिकन खाने का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप

Mon, 24 Jun 2013 03:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Jun 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
eating chicken can lower risk of colorectal cancer

अगर आप खाने में चिकन के शौकीन हैं तो यह जानकारी आपके लिए बड़ी खुशखबरी हो सकती है। एक शोध में यह माना गया है कि जो लोग किशोरावस्था में चिकन और मछली का सेवन अधिक करते हैं, उनमें कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है।

विज्ञापन


लाइव सांइस में प्रकाशित इस शोध में 20,000 महिलाओं पर अध्ययन किया गया जो अपनी किशोरावस्था में चिकन खाती थीं। अध्ययन में पाया गया कि इन महिलाओं में पेट के निचले हिस्से में ट्यूमर बनने का रिस्क कम रहा जो आगे चलकर कोलोरेक्टल कैंसर में तब्दील हो जाते हैं।
विज्ञापन


हालांकि शोधकर्ताओं ने अभी तक इसके पीछे को ठोस कारण नहीं खोजा है और इस दिशा में अध्ययन कर ही रहे हैं, फिर भी उन्होंने यह जरूर माना है कि चिकन के सेवन का संबंध कैंसर से जरूर है और यह कैंसर के रिस्क को 40 प्रतिशत तक कम कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ता डॉ. कैथरीना निंपच के अनुसार, 'सभी प्रकार के कैंसर की अपेक्षा कोलोरेक्टल कैंसर का डाइट से सबसे गहरा संबंध होता है। इस वजह से हमने इस दिशा में अध्ययन शुरू किया। वैसे तो फेफड़ों के कैंसर का संबंध भी सिगरेट से होता है लेकिन कोलोरेक्टल कैंसर का इसकी तुलना में कहीं गहरा संबंध हमारी डाइट से है।'

दूसरी ओर, अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमोलॉजी में प्रकाशित एक अन्य शोध में यह माना गया है कि कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा अधिकतर लोगों को कम उम्र में ही होता है और यह धीरे-धीरे बढ़कर कैंसर का रूप ले लेता है।


गौरतलब है कि पहले हुए कई शोधों में यह माना गया है कि प्रोसेस्ड रेड मीट का सेवन कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बढ़ाता है। इस दिशा में यह अध्ययन एक नई कड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed