फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   easy recipe of rasmalai with milk powder in hindi

कोरोनाकाल में घर पर ही मिल्क पाउडर से बनाएं रसमलाई, ये रही रेसिपी

Sat, 10 Apr 2021 08:35 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 10 Apr 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
easy recipe of rasmalai with milk powder in hindi
मिल्क पाउडर से बनाएं रसमलाई - फोटो : Social Media

एक बार फिर पूरे देश में कोरोना अपने पांव पसार चुका है। ऐसे में सभी लोग फिर घरों में कैद हो चुके हैं। एकबार फिर समय है कि हम अपने घर पर रहकर कुछ ऐसे काम करें जो हमने आजतक नहीं किया हो। घर पर रसमलाई बनाना कई लोगों को कठिन लगता है लेकिन यह इतना भी कठिन नहीं है। मिल्क पाउडर की सहायता से यह आसानी से घर पर ही बनाई जाती है। आइए जानते हैं 15 से 20 मिनट में एक से दो लोगों के लिए रसमलाई किस तरह बनाई जाती है। 

विज्ञापन

सामग्री-

2 कप दूध

1 टेबलस्पून घी

4 टेबलस्पून चीनी

8-10 केसर के धागे

1/2 कप मिक्स ड्रायफ्रूट्स

1/4 टेबलस्पून इलायची पाउडर

मिल्क पाउडर

विधि-

एक कप दूध उबालने के लिए गैस पर रख दें। जब दूध उबलने लगे तो उसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। जब दूध गाढ़ा होने लगे तो उसमें चीनी डाल दें। फिर ड्रायफ्रूट्स डालकर इसे दो मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। 1 कप दूध मीडियम आंच पर रख दें। उसमें मिल्क पाउडर एवं चीनी डालें। जब दूध गाढ़ा होने लगे तो उसमें घी डालें। मिश्रण जब पैन छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें। हथोलियों पर घी लगाकर इस मिश्रण को हाथ में लें एवं उसकी रसमलाई की तरह चपटी गोली बनाएं। बॉल्स के ऊपर रबड़ी वाला मिश्रण डाल दें। रसमलाई तैयार है। अब इसे सर्व करें।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed