फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   easy and simple burfi gujiya recipe

अपनी होली को बनाएं खास, इस टेस्टी बर्फी वाली गुजिया रेसिपी के साथ

Wed, 20 Mar 2019 05:39 PM IST
मोना नारंग पूर्णिमा खण्डाकर, ग्वालियर
पूर्णिमा खण्डाकर, ग्वालियर Published by: मोना नारंग Updated Wed, 20 Mar 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
easy and simple burfi gujiya recipe
gujiya
सामग्री
विज्ञापन

मैदा - दो कप
तेल (आटा गूंथने के लिए) - तीन बड़ा चम्मच  
बर्फी - सात से आठ पीस
सूखे मेवे कटे हुए - एक चौथाई कप
इलायची पाउडर - एक चौथाई छोटा चम्मच
तलने के लिए तेल या घी

ऐसे बनाएं
सबसे पहले मैदे में तेल को अच्छे से मिला लें, फिर पानी की सहायता से उसे गूंथकर एक तरफ रख दें। अब बड़े से बर्तन में बर्फी को तोड़कर अच्छे से मिला लें। अब सूखे मेवे को तलकर बर्फी के मिश्रण में मिलाएं साथ ही इलायची पाउडर भी डालें। अब गूंथे हुए आटे की लोई लेकर उसे पूरी के आकार में बेलें। उसे गुजिया के सांचे में रखें और बर्फी वाला तैयार मिश्रण उसके बीच में भरकर उसे बंद कर दें। इसी प्रकार सभी गुजिया को बना लें। अब कड़ाही में घी गरम करके मध्यम आंच करें और उसमें तैयार गुजिया को मध्यम आंच पर ही पकाएं। अब गुजिया को नैपकीन पर निकालें और गरम या ठंडा, जैसा पसंद हो परोसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed