फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   e book can harm your sleep

सोने से पहले आप भी तो नहीं करते यह गलती?

Mon, 29 Dec 2014 02:21 PM IST
Updated Mon, 29 Dec 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
e book can harm your sleep

अगर आपको भी सोने से पहले ई-बुक पढ़ने की आदत है तो आप अपनी नींद और सेहत को ख़राब कर रहे हैं।

विज्ञापन


हॉर्वर्ड मेडिकल स्कूल के चिकित्सकों के एक दल ने सोने से पहले किताबें पढ़ने वाले और ई-पाठकों के बीच तुलना करने के बाद यह चेतावनी दी है।

शोधकर्ताओं ने देखा कि रोशनी वाली ई-बुक पढ़ने वाले व्यक्ति को अच्छी नींद नहीं आई और वह सुबह ज़्यादा थका हुआ भी था।

विशेषज्ञों के मुताबिक़ बिना रोशनी वाली ई-बुक पढ़ने से कोई ख़तरा नहीं हैं।

रोशनी से ख़तरा
हमारा शरीर दिन और रात का फ़र्क़ समझने के लिए प्रकाश का उपयोग करता है। हमारा शरीर उसी अनुरूप में व्यवहार करता है।

लेकिन स्मार्टफ़ोन, टेबलेट और एलईडी प्रकाश से मानव शरीर का रुटिन प्रभावित होता है।

शाम के वक्त रोशनी नींद के हारमोन 'मैलाटॉनिन' का बनना रोक देती है या कम कर देती है।

इस प्रयोग में 12 लोगों को दो सप्ताह तक नींद की लेबोरैटरी में रखा गया। इन लोगों ने पांच दिन किताबें पढ़ीं और पांच दिन आईपैड के ज़रिए ई-बुक पढ़ी।

नियमित रूप से लिए गए ख़ून के नमूनों से पता चला कि ई-बुक पढ़ने से नींद के हारमोन 'मैलाटॉनिन' बनने में कमी आई।

इन लोगों को सोने में ज़्यादा वक्त लगा, गहरी नींद नहीं आई और अगली सुबह ज़्यादा थकावट महसूस हुई।

इन निष्कर्षों को नेशनल एकेडमी ऑफ़ साइंसेज़ के जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed