फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   Dream job : a Pan taste of beer that makes

बीयर में मिलेगा पान का स्वाद

Thu, 30 Jun 2016 08:00 PM IST
इमरान क़ुरैशी/ बीबीसी
इमरान क़ुरैशी/ बीबीसी Updated Thu, 30 Jun 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
 Dream job : a Pan taste of beer that makes
बीयर में पान का स्वाद - फोटो : BBC

खाली वक्त में आप जो काम करते हैं, वो कभी-कभी आपका पेशा भी बन सकता है। जब ऐसा होता है तो उस वक्त को याद करके आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ जॉन जे एपेन के साथ। उनके पिता ने उन्हें 16 साल की उम्र में बीयर ऑफर करते हुए कहा था कि कभी कानून का उल्लंघन मत करना।

विज्ञापन


जॉन ने दुनिया के कई हिस्सों की यात्रा की है। उन्होंने एक कंप्यूटर कंपनी के सेल्स अधिकारी के तौर पर कतर, यूरोप, अमरीका और कनाडा तक की यात्रा की है। यह वह दौर था जब वो अमरीका में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र थे। बाद में उन्होंने भूगोल और रिमोट सेंसिग के क्षेत्र में पढ़ाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


लेकिन खाली वक्त में उनका सबसे पसंदीदा काम बीयर पीना होता था। अलग-अलग देशों में घूमते हुए उन्होंने कई तरह की बीयर का स्वाद चखा। इससे मिली जानकारी ने उन्हें एक खास तरह की बीयर के उत्पादन में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है बीटल जूस बीयर (पान के रस बना बीयर) जिसे भारतीयों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जॉन ने बताया, "मैंने बीटल जूस बीयर बनाने के लिए अपने दोस्त के बताए नुस्खे का इस्तेमाल किया। हमने सोचा कि किसी छोटे शराब उत्पादक (माइक्रोब्रूयरी) के साथ मिलकर इसे तैयार करना अच्छा रहेगा। 

हमने इस मिश्रण को बीयर में डाला

 Dream job : a Pan taste of beer that makes
बीयर में पान का स्वाद - फोटो : BBC

इसे बनाने के लिए हमने बेंगलुरू में मिलने वाले तीन प्रकार के पान के पत्तों को ताजा कटे लेमन ग्रास के साथ मिलाया। हमने इस मिश्रण को बीयर में डाला। यह बड़ी अच्छी तरह से मिल गया और एक हजार लीटर बीयर बनकर तैयार हुई।" इस बीयर को बनाने में छह हफ्ते लगे।

जॉन बताते हैं "बीयर का स्वाद समय के साथ बदलने लगा। शुरू में यह लेमन ग्रास के स्वाद के साथ ज्यादा कड़वा था फिर धीरे-धीरे पान का स्वाद बीयर में आने लगा। लोग इसे पसंद करने लगे।" बीटल जूस बीयर भारत के कई शहरों में अब अजमाई जा रही है। छोटे-छोटे शराब उत्पादकों की वजह से यह आसानी से इन शहरों में उपलब्ध हो पा रही है।

गुड़गाव और बेंगलुरु में बड़े पैमाने पर खुलने वाली माइक्रोब्रूयरीज को लेकर होड़ मची हुई है। इनके अलावा मुंबई, पुणे, कोलकाता और दिल्ली में भी बड़ी संख्या में माइक्रोब्रूयरीज खुल रही हैं। ये माइक्रोब्रूयरीज कई प्रकार की बीयर तैयार कर रही हैं, जो गुणवत्ता के मामले में बेहतर और थोड़ी महंगी हैं।

जॉन कहते हैं, "यूरोप में 1997-98 में कुछ दोस्तों ने मुझे क्राफ्ट बीयर (जौ से बनी बीयर) पिलाई। तरह-तरह के लोगों से मिलने की मेरी दिलचस्पी की वजह से मुझे कनाडा में एक बीयर कंपनी के कंज्यूमर पैनल में हिस्सा लेने का मौका मिला। बीयर कंपनी अपनी नई बीयर के स्वाद पर ग्राहकों की राय जानना चाह रही थी। 

वाइन और व्हिस्की की तरह ही खुशबू भी बीयर की बड़ी पहचान है

 Dream job : a Pan taste of beer that makes
बीयर में पान का स्वाद - फोटो : BBC

 इस पैनल में हिस्सा लेने के दौरान मुझे बीयर के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला।" वो आगे बताते हैं, "बीयर के रंग से बीयर में इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग तरह के अनाजों के बारे में पता चलता है। वाइन और व्हिस्की की तरह ही खुशबू भी बीयर की बड़ी पहचान है।

यह खुशबू बिस्कुट, टॉफी, डार्क चॉकलेट, कॉफी या सिरका किसी भी तरह की हो सकती है। बीयर में इस्तेमाल होने वाला हॉप्स (ख़ास तरह के पौधे का फूल), मसाले या फल के स्वाद का हो सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाला खमीर भी कई तरह के स्वाद वाला हो सकता है। यह इस पर निर्भर करता है कि किस देश में बीयर बन रही है।

"बोतल से ग्लास में बीयर डालने का तरीका और ग्लास जितना महत्वपूर्ण है उतना ही इसका स्वाद भी अहमियत रखता है। जॉन का कहना है, "बोतल से ग्लास में बीयर डालते हुए ग्लास को 45 डिग्री पर रखना चाहिए और जब ग्लास में बीयर 75 फीसदी तक भर जाए तो इसे सीधा कर लेना चाहिए।

इससे बीयर आराम से ग्लास में जाती है और ताजा रहती है।" जॉन ने बीयर पर अपनी विस्तृत जानकारी के आधार पर "टेल्स ऑफ फ्रॉथ" नाम से एक ब्लॉग शुरू किया है। ब्लॉग को मिलने वाली सफलता को देखते हुए वो बीयर पर एक वर्कशॉप भी आयोजित कर चुके हैं।

बीयर को अपना सफर तय करना बाकी है

 Dream job : a Pan taste of beer that makes
बीयर में पान का स्वाद - फोटो : BBC

 लेकिन जिस तरह से वाइन का प्रचार करने के लिए क्लब हैं और वाइन के उत्पादन को लेकर कोर्स चलते हैं, वैसे बीयर को अपना सफर तय करना बाकी है। जॉन बताते हैं "दूसरे देशों की तरह हमारे यहां बीयर टेस्टर (बीयर चखने वाला) का कोई कॉन्सेप्ट नहीं है।

बीयर टेस्टर के मार्फत आपको बीयर के स्वाद के साथ कई और जानकारियां मिलती हैं।" वो बताते हैं,"इस क्षेत्र में करियर के कई विकल्प हैं। बीयर पीने वालों को तरह-तरह की बीयर के बारे में बताने की जरूरत पड़ती है। उन्हें यह भी बताने की जरूरत होती है कि बीयर के साथ खाने में क्या लें। यहां भारत में इसके बारे ऐसा कोई कोर्स नहीं है।

''कॉफी टेस्टर की तरह बीयर टेस्टर को उतने सख्त परहेज नहीं रखने होते हैं। बीयर टेस्टर बीयर टेस्ट करने के दो घंटे पहले तक सिगरेट पी सकता है। जॉन एक बीयर टेस्टर को सलाह देते हैं, "आपको अपना तालू पानी, क्रीम या ब्रेड या फिर तीनों से एक साथ साफ करना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed