फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Diwali 2018: This diwali make sugar free sweets to have healthy diwali

दिवाली 2018: डायबिटीज के पेशेंट भी जमकर खा सकते हैं ये 7 मिठाइयां

Sun, 04 Nov 2018 06:54 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 06:54 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2018: This diwali make sugar free sweets to have healthy diwali
food - फोटो : file photo
आपने अक्सर डॉक्टर को डायबिटीज के पेशेंट को सलाह देते हुए सुना होगा कि मीठे से दूर रहें। मधुमेह के शिकार लोगों के लिए मीठा खाना जानलेवा तक हो सकता है। बदलती लाइफ स्टाइल ने इस खतरे को और भी बढ़ाया है। हालांकि दिवाली जैसे त्योहार पर बाजार में ऐसी मिठाइयां भी आईं हैं जो शुगर फ्री हैं और इसका स्वाद लिया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी मिठाइयों के बारे में जो आपकी दिवाली में मिठास घोल सकती हैं। 
विज्ञापन


शुगर-फ्री बेसन लड्ड
बेसन, घी और ढेर सारी चीनी से बने गरमा गरम बेसन के लड्डू भला किसे पसंद नहीं होंगे। आपके इसी स्वाद और सेहत का ख्याल रखते हुए आजकल विक्रेता और ई-कॉमर्स कंपनियों के पास कई ऐसे विकल्प उपलब्ध हैं, जिसमें चीनी बिल्कुल नहीं होती और खाने में भी यह मिठाई बेहद स्वादिष्ट होती है।
विज्ञापन


खजूर रोल
दिवाली पर कैलोरी को लेकर सचेत रहने वाले लोगों के लिए खजूर अच्छा विकल्प हो सकता है। आप बादाम के टुकड़ों के साथ गॉर्निश किए गए खजूर रोल खा सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजीर बर्फी
अंजीर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।यह पाचन में सुधार करने के साथ मधुमेह को भी निंयत्रित रखने में मदद करता है। अंजीर से बनी बर्फी में रिफाइंड शुगर बिल्कुल नहीं होती। यह मिठाई काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, घी और शहद से बनाई जाती है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखती है।

फिनी
फिनी एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है। यह मुख्य रूप से राजस्थान के बीकानेर में मिलती है। आटे, चीनी और शुद्ध घी से बनने वाली यह मिठाई आजकल शहद से तैयार की जाती है। जो बिल्कुल शुगर-फ्री होती है। 


लौकी का हलवा
दिवाली पर आप लौकी का हलवा भी खा सकते हैं। इसे एक छोटा चम्मच घी, लौकी, कम वसा वाले दूध, इलायची पाउडर और स्टेविया डालकर बनाया जाता है।

खजूर नारियल रोल
यह रोल खजूर, बादाम और एक कप ग्रेट किए हुए नारियल से बनाया जाता है, जिसमें दो ग्राम फाइबर होता है। शुगर के मरीजों के लिए यह बेहद लाभकारी है। 

सेब की खीर
दिवाली पर इस शुगर फ्री खीर को बनाने के लिए आपको बस एक मैश किया हुआ सेब, खजूर और एक छोटे चम्मच अखरोट की जरूरत है।स्वाद के साथ ये खीर आपकी सेहत का भी ध्यान रखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed