फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   disease triggers in kitchen

रसोई में छिपे हैं बीमारियों के बड़े ठिकाने

Tue, 17 Sep 2013 01:06 PM IST
कमल कश्यप/अमर उजाला, फीचर डेस्क
कमल कश्यप/अमर उजाला, फीचर डेस्क Updated Tue, 17 Sep 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
disease triggers in kitchen

आपकी सेहत का रास्ता रसोई से होकर जाता है, इसलिए रसोई की सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। रोजाना की साफ-सफाई से ही हम अपनी रसोई को साफ-सुथरा मान लेते हैं, जबकि उससे कीटाणुओं का सफाया नहीं होता।

विज्ञापन


फिर यही कीटाणु हमारे भोजन में दाखिल होकर कई बीमारियों को दावत देते हैं। इसलिए किचन को कीटाणु मुक्त रखना भी आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

सिंक/बर्तन धोने की हौदी
रसोई में कीटाणुओं की सबसे पसंदीदा जगह होती है सिंक। यदि नियमित रूप से सिंक की सफाई न की जाए तो यह भी आपकी बीमारी का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए सिंक में बर्तन, कच्चा मांस, सब्जी आदि धोने के बाद इसे ठीक प्रकार से साबुन या कीटाणुनाशक लिक्विड से साफ कर देना चाहिए।
विज्ञापन


स्पॉन्ज
बर्तन धोने से लेकर सिंक की सफाई तक आप स्पॉन्ज को रसोई में कई तरह से प्रयोग करते हैं। इस्तेमाल के बाद इसे वापिस सिंक पर रख दिया जाता है। स्पॉन्ज के अंदर फंसे खाद्य पदार्थ के टुकड़े कीटाणुओं को जन्म देते हैं। दोबारा से स्पॉन्ज का इस्तेमाल करने पर यह बर्तनों या सिंक में भी फैल जाते हैं। इसलिए स्पॉन्ज के इस्तेमाल के बाद कटोरी में एक चम्मच ब्लीच डालकर उसे भिगो दंे ताकि वह अच्छी तरह से साफ हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलोरी घटाने में मदद करेंगे ये घर के काम

कटिंग बोर्ड
सब्जी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले बोर्ड की भी नियमित सफाई बहुत जरूरी है। इसके लिए बोर्ड को साबुन के गर्म पानी से धोएं। बेहतर होगा कि प्लास्टिक या कांच का बोर्ड प्रयोग करें क्योंकि यह कीटाणुरोधी होते हैं। यदि आप लकड़ी का बोर्ड प्रयोग कर रहे हैं तो उसे प्रयोग करने के बाद अच्छी प्रकार से धो लें।


डिश टॉवल
किचन में प्रयोग होने वाला डिश टॉवल भी कीटाणुओं को निमंत्रण दे सकता है। यदि आप चिकन पका रहे हैं तो उसे पकाने से पहले आप अपने हाथ तौलिया से पोंछ लेते हैं। इससे यह नुकसान होता है कि आपके हाथों से कीटाणु टॉवल में चले जाते हैं। कुछ भी पकाने के दौरान अपने हाथ तौलिया से पोंछने से पहले अच्छी प्रकार से साबुन से धो लें और उसके बाद किचन के तौलिये का इस्तेमाल करें इससे बैक्टीरिया नहीं पनपेगा।

घर में ये पांच चीजें हो सकती हैं बीमारियों की जड़

वाटर फिल्टर
आपकी रसोई में मौजूद पानी का नल भी बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। खाना बनाते समय पानी के नल से कुछ पानी टपकता रहता है। इस अशुद्ध पानी से भी कीटाणुओं की संख्या बढ़ती रहती हे। फिल्टर के नल को सप्ताह में एक बार रात भर सफेद सिरके में  भिगो कर रखें।

जानिए ऐसी 'अच्छी आदतों' के बारे में जो वाकई अच्छी नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed