फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   dark chocolate and cheese can give whiter teeth

सफेद दांतों के लिए ऐसी डाइट नहीं सुनी होगी आपने

Thu, 19 Jun 2014 12:16 PM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
dark chocolate and cheese can give whiter teeth

चॉकलेट खाने से दांत में कीड़े लगेगें। अगर ऐसा आप बचपन से सुनते आ रहे हैं तो अब यह सोच बदल लें। हाल में हुए शोध की मानें तो डार्क चॉकलेट, चीज़ और स्ट्राबेरी आदि के सेवन से दांतों की सफेदी बरकरार रहती है।

विज्ञापन


डेलीमेल में प्रकाशित शोध की मानें तो अब तक आप जिन चीजों को दांत के लिए नुकसानदायक मानते आ रहे थे, उसके संतुलित सेवन से दांतों की चमक बरकरार रखी जा सकती है।
विज्ञापन


डॉ. हेरॉल्ड कैट्ज ने अपने शोध के आधार पर डॉर्क चॉकलेट, चीज़, ग्रीन टी और स्ट्रॉबेरी के सेवन को दांतों की सफेदी बरकरार रखने में मददगार होने का दावा किया है। जानिए, क्या है इनमें जो दांतों को चमकदार बनाए रखने में मददगार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डार्क चॉकलेट

dark chocolate and cheese can give whiter teeth

डार्क चॉकलेट में थियोब्रोमाइन नामक पाउडर होता है जो इसे कड़वा स्वाद देने के लिए डाला जाता है।

यह दातों की परत को मजबूत बनाता है और उसपर किसी तरह का दाग लगने नहीं देता है।

ग्रीन टी

dark chocolate and cheese can give whiter teeth

ग्रीन टी में टैनिन नामक तत्व होता है जो दांतों में बैक्टीरिया नहीं लगने देता है। इससे न सिर्फ दांत सफेद रहते हैं बल्कि सांसों की बदबू से बी छुटकारा पाया जा सकता है।

इसके अलावा इसमें पोलीफेनॉल्स भी होते हैं जो मुंह में संक्रमण से बचाव करने में मदद करते हैं।

स्ट्रॉबेरी

dark chocolate and cheese can give whiter teeth

स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड नामक एन्जाइम है जो दांतों को सपड़ने से रोकता है व सफेदी बरकरार रखता है। इसका नियमित सेवन दांतों को सफेद और सेहतमंद रखता है।

चीज़

dark chocolate and cheese can give whiter teeth

आपको जानकर अचरज होगा लेकिन चीज़ का थोड़ी मात्रा में सेवन दांतों को सफेद बनाए रखने में मददगार है। यह मुंह में पीएच लेवल बढ़ाता है जिससे एसिज दांतों को नुकसान नहीं पहुंचा पाता है।

इससे दांतों की सड़न को रोका जा सकता है और दांत सफेद दिखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed