फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   daily routine for in summer for health

गर्मी में बीमारियों से बचना चाहते हैं तो दिनचर्या और खानपान में करें ये बदलाव

Fri, 30 Mar 2018 10:11 AM IST
नाज खान, अमर उजाला
नाज खान, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
daily routine for in summer for health
हर मौसम का अपना मजा होता है और इसके मुताबिक ही हम इंसानों को खुद को ढालना पड़ता है। तो इस बार भी अपनी दिनचर्या को बदल लेंगे। जानते हैं कि इस मौसम भूखे पेट बाहर नहीं जाना चाहिए, इससे लू लगने का अंदेशा होता है।
विज्ञापन


इस गलती को दोहराने की कोशिश नहीं करेंगे। बिना पानी पिए, घर से बाहर भी नहीं निकलेंगे। इस वक्त बासी और अधपका खाना जहर का काम करता है, इसलिए हमेशा ताजा खाना ही खाएंगे। बासी खाना ही नहीं, बल्कि पानी की कमी भी फूड प्वॉइजनिंग और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं को जन्म देती हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में ताजा, ढका और साफ हाथों से तैयार भोजन खाने की प्राथमिकता होगी, साथ ही शरीर में पानी की कमी भी न होने देंगे। बाजार की चीजें, विशेषकर कटी सब्जियों या फल से परहेज करेंगे। इनसे फूड प्वाइजनिंग की समस्या होने की आशंका होती है।  हीट स्ट्रोक से बचने का भी उपाय है हमारे पास। शरीर में पानी की कमी को दूर करके इस समस्या से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

daily routine for in summer for health
दिन में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहेंगे और धूप में जाने से बचेंगे। डाइटिशियन सुरभि ऐरी की सलाह है कि चाय-काफी की बजाय जूस (नींबू-पानी, तरबूज का जूस, गन्ने का रस या सत्तू का शेक) का विकल्प हमारे लिए बेहतर है, तो उनके इस सुझाव को अवश्य फॉलो करेंगे, ताकि गर्मी को मुंह चिढ़ा सके। 

ठंडी चीजें जैसे- दही, छाछ, लस्सी को आहार में शामिल करने के साथ धनिया और पुदीना की चटनी से भी थाली को सजाएंगे। गर्मी से राहत देने वाले इन पारंपरिक आहार का कोई सानी नहीं है। पुदीने की बात ही कुछ और है। 

शिकंजी में इसे मिक्स करें या चटनी के रूप में इसे खाएं। यह हर हाल में हमारे लिए फायदेमंद है। माना यह मौसम शारीरिक एवं आउटडोर गतिविधि के अच्छा होता है, लेकिन सुबह 10 से दिन के 2 बजे के बीच में ज्यादा शारीरिक गतिविधियां बीमार भी कर सकती हैं। इस समय को पित का प्रमुख समय माना जाता है, इसलिए सुबह और शाम के समय जब हल्की ठंडक हो, तभी आउटिंग होगी। जब भी बाहर जाना होगा, सिर को कॉटन के स्कार्फ या टोपी से ढंकना नहीं भूलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed