{"_id":"60c6051ebc66d526df01259f","slug":"crunchy-pakora-make-with-leftover-cooked-rice","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल से तैयार करें ये टेस्टी स्नैक्स, शाम की चाय के लिए है परफेक्ट स्नैक्स","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
चावल से तैयार करें ये टेस्टी स्नैक्स, शाम की चाय के लिए है परफेक्ट स्नैक्स
Mon, 14 Jun 2021 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 14 Jun 2021 09:26 AM IST
सार
शाम की चाय के साथ कुछ नाश्ता बनाने की सोच रही हैं। लेकिन घर मं ज्यादा सामान नही है तो परेशान ना हो। दिन के बचे पके चावलों से टेस्टी, क्रंची कटलेट बनाकर तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी और चटपटा खाना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत सारी तैयारियों की जरूरत नहीं। घर में अगर दोपहर के पके हुए चावल बच गए हैं। तो इनसे भी टेस्टी नाश्ता बनाकर तैयार किया जा सकता है। थोड़े मसाले और फ्राई कर तैयार चावल के क्रिस्पी कटलेट बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आएंगे।
बचे हुए चावलों से बनाएं पकौड़े सामग्री
एक कप उबले हुए चावल
एक कप बारीक कटी हुई सब्जियां (गाजर, बींस, शिमला मिर्च, हरा प्याज)
एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन
एक छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
दो बड़े चम्मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
तीन बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
दो बड़े चम्मच सफेद तिल
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
विधि
एक कढ़ाई में तेल डालकर लहसुन और हरी मिर्च भून लें। इसके बाद हरी कटी हुई सब्जियां डालकर कुछ देर तक पकाएं। इसके बाद नमक और काली मिर्च डालकर दो- तीन मिनट तक पकने दें। थोड़ी देर बाद गैस बंद करके सब्जियों को ठंडा होने दें।
इस पकी हुई सब्जी में चावल, कॉर्न प्लोर, हरी धनिया मिलाकर अच्छे से मसल लें। इसके बाद इस मिश्रण के नींबू के आकार के गोले बना लें। इन गोलों को फ्रिज में 15-20 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद फ्रिज से निकाल कर इन गोलों को तिल से लपेटकर रख लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके मध्यम आंच पर गोलों को सुनहरा होने तक तल लें। इन पकोड़ों को हरी चटनी और टोमेटो सॉस के साथ परोसे।