फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   crispy masala bada recipe for rainy season in hindi

बारिश के मौसम के लिए परफेक्ट है मसाला बड़ा, ये रही रेसिपी

Sun, 20 Jun 2021 08:59 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 20 Jun 2021 08:59 AM IST
सार

बारिश का मौसम आ गया है और ऐसे में कुछ क्रिस्पी सा, चटाकेदार खाने का मन अब होने लगा है। मसाला बड़ा एक अच्छा विकल्प हो सकता है और इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत भी नहीं करना होगी इसलिए इसे ट्राय करके जरूर देखें। 

विज्ञापन
crispy masala bada recipe for rainy season in hindi
masala bada - फोटो : file photo

विस्तार

बारिश के मौसम में कुछ क्रिस्पी खाने का मन होता है। पकौड़े और ब्रेड की रेसिपी से बनाने वाले भी बोर हो चुके हैं और खाने वाले भी इतनी रूचि नहीं रखते हैं। ऐसे में यदि आप कुछ अलग और स्वादिष्ठ बनाना चाह रहे हैं तो ट्राय करें मसाला बड़ा। ये घर पर सभी को बहुत अच्छा लगा और घर पर मौजूद सामग्री से ही इसे आप आसानी से तैयार भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं मसाला बड़ा किस तरह बनाया जाता है। 

विज्ञापन

सामग्री-

हरी मिर्च- 5

चना दाल- 1 कप

पत्तागोभी- 1 कप

अदरक- 1 इंच टुकड़ा

धनिया पाउडर - 1 चम्मच

कुटी हुई लाल मिर्च- 1 चम्मच

जीरा- आधा चम्मच

गरम मसाला- आधा चम्मच

बेसन- आधा कप

नमक- स्वादानुसार

तेल- तलने के लिए 

हरा धनिया

विधि-

मसाला बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को चार से पांच घंटे के लिए भिगोकर रखें। अब मिक्सर में हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े को पीस लीजिए। अब भिगोई हुई चना दाल में से आधा कप मिक्सर में दरदरी पीस लें। पीसी हुई दाल को एक बाउल में ले लीजिए और उसमें साबुत दाल भी मिला लीजिए। अब दाल में कटा हुआ पत्तागोभी, नमक, कुटी हुई लाल मिर्च, गरम मसाला, और हरे धनिये की पत्तियां अच्छे से मिला लें। एक अन्य बर्तन में बेसन लें। अब मिश्रण की बॉल बनाएं, हाथों में तेल जरूर लें। बॉल को चपटा करके बड़े बना लें। बेसन से बड़ों की बाइंडिंग करें। कढ़ाई में तेल को गर्म कर लें और मीडियम आंच पर बड़ों को तल लें। इन्हें चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed