कोका कोला पीने से पहले जरूर पढ़ें यह चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कोका कोला का सेवन इसमें मौजूद शक्कर के कारण नहीं करते हैं, तो कोका कोला के कैन पर पढ़ी इस चेतावनी को जरूर पढ़ें।
कोका कोला ने अधिक शक्कर और कम शक्कर वाले अपने अलग-अलग उत्पादों पर लाल रंग का वार्निंग लोगो लगवाया है जिसके आधार पर आप सेहतमंद विकल्प चुन सकते हैं।
कंपनी ने अब ट्रैफिक लाइट सिस्टम के आधार पर कोक में मौजूद शुगर की अधिकता की जानकारी देने का फैसला किया है। ऐसे में आपको कोक के कैन पर ही वह लेबल मिल जाएगा जिसमें लाल, हरे और पीले रंग की मदद से आप शुगर की मात्रा को माप सकते हैं।
कोका कोला में सेहतमंद विकल्प
डेली मेल पर प्रकाशित खबर में कोका कोला कंपनी के अधिकारियों ने माना है कि कोका कोला में शुगर की अधिकता है लेकिन बाजार में कोक के ऐसे भी उत्पाद मौजूद हैं जो अपेक्षाकृत सस्ते हैं। लोगों को इसकी जानकारी हो और वे अपनी सेहत के अनुसार कोक का चयन करें, इसे ध्यान में रखकर ही कंपनी ने यह फैसला लिया है।
गौरतलब है कि कोक ने कोक जीरो और डाइट कोक जैसे कम शक्कर वाले उत्पाद बाजार में निकाले हैं जिनकी बिक्री सामान्य कोक की अपेक्षा कम है।
इससे पहले भी कोक में मौजूद शक्कर की मात्रा को लेकर काफी विवाद सामने आ चुके हैं और फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन कोक को शक्कर की सही मात्रा की जानकारी देने के निर्देश दे चुका है।
कोक के एक कैन में कितनी शक्कर है, जानने के लिए देखें बीबीसी का यह वीडियो।