{"_id":"cfcb4ea3394bcd68ae10b6e2182a3c15","slug":"citrus-food-can-cure-kidney-cyst","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी में स्टोन से छुटकारा दिलाएगा यह आसान उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
किडनी में स्टोन से छुटकारा दिलाएगा यह आसान उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Oct 2013 07:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी में पत्थरी के नरीजों के लिए खुशखबरी है। हाल में एक शोध में माना गया है कि डाइट में साइट्रिक एसिड वाले फल अधिक लेने से किडनी में स्टोन से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
रॉयल होलोवे यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो साइट्रस फलों में मौजूद तत्व से किडनी में सिस्ट नहीं बन पाता है। किडनी में सिस्ट न सिर्फ किडनी फेल्योर की वजह हो सकता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या की भी एक बड़ी वजह है।
विज्ञापन
किडनी में स्टोन है तो बरतें ये 5 सावधानियां
विज्ञापन
शोधकर्ता प्रोफेसर रॉबिन विलियम्स के अनुसार, ''इस शोध के दौरान हमने पाया कि साइट्रस फलों में मौजूद तत्व नैरिनडेनिन किडनी में सिस्ट बनाने वाले प्रोटीन - पीकेडी2 को नियंत्रित करने में मदद करता है। इससे किडनी से संबंधित रोगों के उपचार में बड़ी उपलब्धि माननी चाहिए।''
इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं का यह भी दावा है कि साइट्रस फलों में मौजूद इस तत्व से किडनी के स्टोन को खत्म करने के लिए कारगर दवा भी तैयार की दा सकती है।
शोधकर्ता अभी इस तत्व के ऊपर और अध्ययन कर रहे हैं और दवा के रूप में इसके इस्तेमाल करने की योजना में हैं।