{"_id":"7d03c4d8-eeb4-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"children-can-be-obese-through-sperm-of-obese-fathers","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिता के स्पर्म में छिपा है बच्चों के मोटापे का राज","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पिता के स्पर्म में छिपा है बच्चों के मोटापे का राज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Jul 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटे लोगों को अपने पिता से विरासत में कुछ मिले या न मिलें, मोटापा जरूर मिल सकता है। हाल में एक शोध में यह पाया गया है कि पिता के वीर्य की वजह से बच्चे को मोटापा या डायबिटीज की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
रॉबिन्सन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया है कि मोटे लोगों का वीर्य न सिर्फ उनके बच्चों बल्कि पोते-पोतियों के लिए भी मोटापे और डायबिटीज की वजह हो सकता है।
विज्ञापन
शोधकर्ता डॉ. टॉड फुल्सटन के अनुसार, 'मोटे लोगों की डाइट उनके वीर्य के परमाणुओं में ऐसे बदलाव कर सकती है जिससे उनकी अगली दो पीढ़ियों को मोटापा व मेटाबोलिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, यह समस्या उनके बेटे और बेटियों, दोनों के लिए एक समान हो सकती है।'
विज्ञापन
डॉ. फुल्सटन ने यह भी माना कि जरूरी नहीं है कि मोटे पिताओं को डायबिटीज की समस्या हो लेकिन उनसे उनकी अगली दो पीढ़ियों को डायबिटीज होने का रिस्क जरूर हो सकता है।
शोध के दौरान प्रतिभागियों की तीन पीढ़ियों का परीक्षण किया गया। पहली पीढ़ी के पुरुषों के वीर्य का परीक्षण किया गया और फिर उनकी अगली दो पीढ़ियों का परीक्षण किया गया और पाया गया कि अगली दोनों पीढ़ियों में मोटापे, मेटाबोलिक समस्याओं के समान लक्षण हैं।
इस शोध का विस्तृत विवरण 'द फासेब' जर्नल में प्रकाशित हुआ है।