फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   chemicals in pepsi contain carcinogenic elements

पेप्सी पीने वाले सावधान, हो सकता है कैंसर!

Thu, 04 Jul 2013 01:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 04 Jul 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
chemicals in pepsi contain carcinogenic elements

पेप्सी के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। 'सेंटर फॉर इन्वॉयर्मेंटल हेल्थ' नामक संगठन का दावा है कि पेप्सी में मौजूद कई तत्व हैं जो कार्सिनोजेनिक (कैंसर का रिस्क बढ़ाने वाले) हैं और पेय में इनकी तय से ज्यादा मात्रा काफी चिंताजनक है।

विज्ञापन



द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, पेप्सी को कैरामिल रंग देने के लिए उसमें जो रसायन मिलाए जाते हैं उनमें मौजूद कार्सिनोजेनिक तत्व फूड एंड ड्रग्स एसोसिएशन (एफडीए) द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक हैं।
विज्ञापन



गौरतलब है कि इस साल मार्च माह में पेप्सिको इंक और कोका-कोला कॉर्पोरेशन ने कैलिर्फोनिया के कानून के मद्देनजर माना था कि वे कोल्डड्रिंक्स के फार्मूले में फेरबदल करेंगे। साथ ही, एफडीए द्वारा निर्धारित मात्रा में ही इन तत्वों को शामिल कर कैंसर की चेतावनी के साथ उन्हें बाजार में उतारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल में इनके फार्मूले का परीक्षण 'सेंटर फॉर इन्वॉयर्मेंटल हेल्थ' नामक संगठन ने किया जिसमें कोका कोला को तो क्लीनचिट मिल गई लेकिन पेप्सी के फार्मूले में कोई फेरबदल नहीं पाया गया। यह संगठन अमेरिका में परीक्षण व निगरानी इकाई के रूप में सक्रिय है।

परीक्षण में पाया गया कि पेप्सी को कोला रंग देने के लिए उसमें 4- मिथाइलिमाइडेजोल (4-मेल) नामक रसायन मिलाया जाता है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि पेप्सी को निर्देश दिए गए हैं कि इस रसायन की मात्रा को एफडीए द्वारा निधार्रित मात्रा को फरवरी 2014 तक कम करे।


वहीं पेप्सिको कंपनी ने माना है कि वैश्विक स्तर पर वह अपने ड्रिंक को नए फार्मूले पर उतारेगी लेकिन उन्होंने किसी समयसीमा की जानकारी नहीं दी है। हालांकि एफडीए व दूसरी नियामक एजेंसियों ने अभी तक पेप्सी को सुरक्षित ही माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed