फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Chaitra Navratri Day 6 Bhog Maa Katyayni Bhog Recipe Made With Honey

Navratri Bhog: नवरात्रि के छठे दिन माता रानी को लगाएं इस चीज का भोग

Sat, 13 Apr 2024 01:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Apr 2024 01:52 PM IST
सार

इस नवरात्रि आप शहद से बने व्यंजनों का भोग भी अर्पित कर सकते हैं। पीले रंग के पकवान मां को चढ़ाए जाते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के छठे दिन भोग में शहद से तैयार किए जाने वाले भोग और उनकी विधि के बारे में। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 6 Bhog Maa Katyayni Bhog Recipe Made With Honey
Halwa - फोटो : Istock

विस्तार

Chaitra Navratri Day 6 Bhog: 9 अप्रैल से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इस बार 14 अप्रैल को मां आदिशक्ति के कात्यायनी स्वरूप की पूजा हो रही है। इस दिन मां की विशेष पूजा का महत्व है। साथ ही छठे दिन मां के प्रिय व विशेष भोग को अर्पित किया जाता है। जैसे पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केला या उससे बनी चीजों का भोग अर्पित करते हैं। वैसे ही नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी को मीठा पान और शहद भोग स्वरूप अर्पित किया जाता है। 

विज्ञापन

इस नवरात्रि आप शहद से बने व्यंजनों का भोग भी अर्पित कर सकते हैं। पीले रंग के पकवान मां को चढ़ाए जाते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के छठे दिन भोग में शहद से तैयार किए जाने वाले भोग और उनकी विधि के बारे में। 
विज्ञापन


बादाम का हलवा

शहद से बादाम का हलवा तैयार किया जा सकता है। इसके लिए ज्यादा सामग्री की आवश्यकता भी नहीं होती है। 250 ग्राम बादाम, एक चम्मच शहद, एक कप शक्कर और सवा कप घी से स्वादिष्ट बादाम हलवा बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधि

स्टेप 1- बादाम का हलवा बनाने के लिए बादाम को गर्म पानी में हल्का सा उबालकर छिलके उतार लें।

स्टेप 2- छिलके उतारने के बाद बादाम को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। ध्यान रखें कि बादाम के पेस्ट को बहुत बारीक नहीं पीसना हैं।

स्टेप 3- एक कड़ाही में घी गर्म करके बादाम का पेस्ट मिलाएं। गैस की आंच मध्यम रखें।

स्टेप 4- फिर चीनी और शहद डालकर तब तक फ्राई करें, जब तक हलवे के साथ चीनी अच्छी तरह से मिक्स न हो जाए।

स्टेप 5- जब हलवे का रंग सुनहरा होने लगे और उसमें खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।

बादाम का हलवा तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed