फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   cancer treatment with blood pressure

कैंसर की रोकथाम करेगी ब्लड प्रेशर की दवा

Thu, 03 Oct 2013 01:47 PM IST
Updated Thu, 03 Oct 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
cancer treatment with blood pressure
आमतौर पर ब्लड प्रेशर के लिए इस्तेमाल होने वाली एक दवा कैंसर से लड़ने में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि लोसार्टन नाम की यह दवा ठोस ट्यूमर की रक्त वाहिकाओं को खोलकर कैंसर के रोगियों को फायदा पहुंचाती है।

सिर्फ 15 मिनट में मिल सकता है ब्रेस्ट कैंसर से छुटकारा!


उन्होंने पाया कि कैंसर की परंपरागत दवाओं के साथ ही लोसार्टन के इस्तेमाल से मरीजों की उम्र बढ़ सकती है।

नेचर कम्युनिकेशंस की रिपोर्ट के मुताबिक चूहों पर सफल परीक्षण करने के बाद अब डॉक्टरों की योजना अग्नाशय के कैंसर के रोगियों को लोसार्टन देने की है।

अग्नाशय के कैंसर का इलाज काफ़ी मुश्किल है और इस बीमारी के केवल पांच प्रतिशत मरीज़ ही बीमारी होने के बाद पांच साल तक जिंदा रह पाते हैं।

इसकी खास वजह यह है कि इस बीमारी के दस रोगियों में केवल एक के ट्यूमर का ही ऑपरेशन संभव हो पाता है।
उम्मीदों भरा भविष्य

अमरीका में मेसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल के जांचकर्ता फ़िलहाल ऐसे स्वयंसेवी मरीजों की भर्ती कर रहे हैं जिनके अग्नाशय के कैंसर का ऑपरेशन संभव नहीं है।

इन मरीजों पर लोसार्टन और कीमोथेरपी के संयोजन वाली नई दवा का परीक्षण किया जाएगा।

हालांकि, इस इलाज से वो पूरी तरह ठीक नहीं हो पाएंगे, लेकिन शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इस दवा से उनके जीवन के कुछ महीने या साल और बढ़ जाएंगे।

एक दशक से अधिक समय से लोसार्टन का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर की सुरक्षित दवा के रूप में किया जाता है।

इस दवा से रक्त वाहिकाओं को आराम मिलता है, जिससे वो अधिक रक्त का संचार कर पाती हैं और दबाव कम हो जाता है।

चूहों पर सफल परीक्षण
मेसाचुसेट्स के दल ने पाया कि दवा से स्तन और अग्नाशय कैंसर से पीड़ित चूहों को फायदा मिला।

इसके इस्तेमाल से ट्यूमर में और उसके आसपास रक्त के प्रवाह में सुधार देखा गया। इस स्थिति में लक्ष्य तक अधिक मात्रा में कीमोथेरपी की दवाएँ पहुंचाई जा सकती हैं।
विज्ञापन


सिर्फ प्रचलित कीमोथेरपी इलाज के बजाए चूहों को यह इलाज दिया गया और वो लंबे समय तक जिंदा रहे।

कैंसर रिसर्च यूके की एम्मा स्मिथ ने बताया, "चूहों पर किया गया यह रोचक अध्ययन इस बात पर रोशनी डालता है कि हाईपरटेंशन की दवाएं आखिर क्यों कीमोथेरपी के असर को बढ़ा सकती हैं। लेकिन अभी तक हम यह नहीं जानते हैं कि वो ठीक उसी तरह इंसानों पर भी काम करेंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed