फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   cabbage litti recipe in hindi

स्वास्थ्य के लिए बढ़िया है पत्तागोभी की लिट्टी, रेसिपी है आसान

Sat, 17 Jul 2021 09:17 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 17 Jul 2021 09:17 AM IST
सार

पत्तागोभी की लिट्टी बनाना बहुत आसान है इसके लिए आपको बाहरी सामाग्रियों की भी आवश्यकता नहीं होती है। घर में मौजूद किचन की ही चीजों से आप इसे तैयार कर सकते हैं। सुबह- शाम, कभी भी इसे खाया जा सकता है। 

विज्ञापन
cabbage litti recipe in hindi
पत्ता गोभी - फोटो : Pixabay

विस्तार

सुबह- शाम के समय बच्चों को कुछ ऐसा खिलाया जाए जो कि स्वादिष्ठ तो हो ही, साथ ही सेहत की दृष्टि से भी उत्तम हो तो उनका भी पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसी श्रेणी में आती है पत्तागोभी की लिट्टी की रेसिपी। इसे बनाना बहुत आसान है और बच्चे इसे बड़े चाव से भी खाएंगे क्योंकि तय बात है कि ये उनके लिए कुछ नया हो जाएगा। आइए जानते हैं कि किस तरह से पत्तागोभी की लिट्टी को तैयार किया जाता है। 

विज्ञापन

सामग्री-

पत्तागोभी- आधा

चावल का आटा- दो कप

तेल- जरूरत के अनुसार

हरा धनिया- तीन चम्मच बारीक कटा हुआ

अदरक- एक इंच

हरी मिर्च- 3

अजवाइन- आधा चम्मच

कलोंजी- एक चम्मच

जीरा- एक चौथाई चम्मच

हल्दी- एक चौथाई चम्मच

नमक- स्वादानुसार

हींग- एक चौथाई छोटा चम्मच

विधि-

सबसे पहले पत्तागोभी को दरदरा पीस लें। अब एक बड़े बाउल में पत्तगोभी, चावल का आटा, कलोंजी, जीरा, अजवाइन, अदरक, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, हींग, तेल- दो चम्मच और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें। इसमें थोड़ा पानी डालकर घोल बनाएं। इसे कुछ देर के लिए ढंककर रख दें। अब नॉन स्टीक तवा लें और उसपर दो चम्मच तेल डालें। बेटर को एकदम पतला न करें। इसे ढककर मीडियम फ्लेम पर पकाएं। दोनों तरफ से इसे अच्छे से ब्राउन कर लें। अचार या सॉस के साथ इसका सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed