{"_id":"3f54a4c8-e12b-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"breast-feeding-importance","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेस्ट फीडिंग के फायदे अनेक ","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
ब्रेस्ट फीडिंग के फायदे अनेक
Updated Wed, 08 Aug 2012 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं नवजात शिशु की तंदरुस्ती मां के दूध पर निर्भर करती है लेकिन बदलाव की बयार में कई बार महिलाएं बच्चे को अपना दूध पिलाने के बजाय बाहरी दूध की आदत डलवा देती हैं। कई बार इसके पीछे उनके स्वास्थ्य से संबंधित मजबूरी होती है तो कई बार यह धारणा कि दूध पिलाने से फिगर खत्म हो जाएगा और मोटापा बढ़ जाएगा। अगर हम यह कहें कि मां का दूध न सिर्फ बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि महिलाओं के लिए भी इसके बहुतेरे फायदे हैं।
विज्ञापन
दूध पिलाएं, कैलोरी घटाएं
आप जितनी ज्यादा ब्रेस्ट फीडिंग करेंगी, उतनी अधिक कैलोरी बर्न होगी। चिकित्सकों का मानना है कि एक बार ब्रेस्ट फीड कराने में कम से कम 20 कैलोरी घटती है। ऐसे में डिलीवरी के बाद बढ़े वजन को कम करने का यह आसान तरीका हो सकता है।
विज्ञापन
बीमारियों से दूर रखती है ब्रेस्ट फीडिंग
ब्रेस्ट फीडिंग पर हुए अध्ययनों में माना गया है कि इससे न सिर्फ हृदय रोग, मधुमेह और ऑस्टोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव हो सकता है बल्कि महिलाओं में सबसतिजी से बढ़ रहे ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को भी बहुत हद तक रोका जा सकता है।
विज्ञापन
डिप्रेशन को करे दूर
आमतौर पर गर्भावस्था या फिर डिलीवरी के बाद महिलाओं में डिप्रेशन यानी अवसाद की समस्या की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में जो महिलाएं अधिक समय तक ब्रेस्ट फीड कराती हैं वे इस समस्या से कोसो दूर रहती हैं। डॉक्टरों का भी मानना है कि वे अवसादग्रस्त महिलाओं को अधिक ब्रेस्ट फीडिंग की सलाह देते हैं।
इतना ही नहीं, ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान महिलाओं के शरीर से एक हार्मोन- ऑक्सीटॉक्सिन निकलता है जिससे वह तनावमुक्त रहत हैं और अच्छा महसूस करती हैं।
मजबूत होती है बॉन्डिंग
पीढ़ियों से ऐसी मान्यता है कि मां का बच्चों से संबंध इसलिए भी अधिक प्रगाढ़ होता है क्योंकि वे बच्चों को अपना दूध पिलाकर बड़ा करती हैं। अगर आप भी किसी सूपर नैचुरल पॉवर में विश्वास रखती हैं तो आपके नौनिहाल से बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए ब्रेस्ट फीडिंग सबसे कारगर उपाय है।