फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   breakfast recipes make onion garlic paratha

ब्रेकफास्ट में तैयार करें अनियन गार्लिक का टेस्टी परांठा, बनाने की रेसिपी है बेहद आसान

Sun, 23 May 2021 09:38 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 23 May 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
breakfast recipes make onion garlic paratha
paratha

सुबह के नाश्ते के लिए अगर रोज क्या बनाएं जैसे सवाल से परेशान रहती हैं। तो इस बार ट्राई करें अनियन गार्लिक का परांठा। जिसे बनाने की रेसिपी बेहद आसान है और ये फटाफट बनकर तैयार हो जाते हैं। वहीं प्याज और गार्लिक की क्रंचीनेस इसे लाजवाब बनाती है। 

विज्ञापन

परांठा बनाने की सामग्री

दो सौ ग्राम गेंहू का आटा, एक प्याज बारीक टुकड़ों में कटा हुआ, तीन से चार लहसुन, जीरा पाउडर, गरम मसाला, धनिया पत्ती, स्वादानुसार नमक।

विज्ञापन

बनाने की विधि

एक पैन में तेल गर्म कर उसमे प्याज, लहसुन और जीरा डालें। हल्का सा पकाकर इन सारी चीजों के कच्चेपन को दूर कर लें। बस इतना कि प्याज और लहसुन नर्म हो जाएं। इस मिश्रण को गैस पर से उतारकर इसमे धनिया की पत्ती, हरी मिर्च और गरम मसाला डालें। परांठा बनाने के लिए आटा गूंथ कर पहले ही रख लें। जब परांठा बनाना हो तो प्याज और लहसुन के इस मिश्रण को परांठों में भरकर सुनहरा होने तक दोनों तरफ पलटकर सेंके। तैयार हैं गर्मागर्म परांठे। इसे सब्जी, चटनी या रायते के साथ सुबह के ब्रेकफास्ट में सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed