{"_id":"8f9cf8c4e537d9560033b6c784bbdbd2","slug":"binge-drinking-harm-night-vision","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब अधिक पीते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
शराब अधिक पीते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Jun 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
बहुत अधिक शराब पीने वाले लोगों के लिए सेहत से जुड़ा यह खतरा आपने अब तक नहीं सुना होगा।
विज्ञापन
हाल में हुए यूनिवर्सिटी ऑफ ग्रनाडा के शोध की मानें तो अधिक शराब का सेवन करने वाले लोगों को रात में दृष्टिहीनता की समस्या अधिक होती है।
पढ़ें - शराब पीने वाले पुरुष जरूर पढ़ें यह खबर
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर पाया है कि नशे की हालत में छवि की ऑप्टिकल क्वालिटी प्रभावित होती है जिससे आंखों पर चढ़ी टीयर फिल्म को नुकसान पहुंचता है और देखने की क्षमता घटती है।
विज्ञापन
एल्कोहल में मौजूद इथेनॉल नामक तत्व आंसुओं के जरिए आंखों की ऊपरी परत यानी टीयर फिल्म को नुकसान पहुंचाता है जिससे रात के समय देखने में दिक्कत हो सकती है। इसके कारण हम जो कुछ देखते हैं वह हमें धुंधला प्रतीत होता है।
विज्ञापन
यह शोध जर्नल ऑफ ऑप्टेमोलॉजी में प्रकाशित हुआ है।