{"_id":"7a72d4b42a4b11c21b9f37ec50479d27","slug":"men-who-drink-heavily-suffer-their-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने वाले पुरुष जरूर पढ़ें यह खबर","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
शराब पीने वाले पुरुष जरूर पढ़ें यह खबर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Jun 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
जाम के दौर में अगर आप अक्सर अपनी नियंत्रण खो देते हैं तो यह आपके बेटे के लिए खतरे की घंटी हो सकता है।
विज्ञापन
हाल में हुए शोध की मानें तो जो पुरुष अधिक शराब का सेवन करते हैं उनके बेटों में आगे चलकर शराबी होने की आशंका बढ़ जाती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला है। हालांकि शराब की अधिकता का प्रभाव उन्होंने सिर्फ बेटों पर ही पाया है न कि बेटियों पर।
शोधकर्ताओं के अनुसार अधिक शराब पीने वाले पुरुषों के जीन्स से उनके बेटों का शरीर प्रभावित होता है और आगे चलकर उनके शराबी होने का रिस्क बढ़ जाता है।
शोधकर्ताओं ने चूहों पर पांच सप्ताह तक किए गए अपने परीक्षण के आधार पर यह दावा किया है।
यह शोध प्लस वन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।