{"_id":"2eac298b7e09ca55273b8a9dd85ea921","slug":"belly-fats-reducing-mental-trick","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट की चर्बी घटाने के बेहद आसान उपाय","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पेट की चर्बी घटाने के बेहद आसान उपाय
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Oct 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप इन दिनों अपनी बढ़ती हुई तोंद से परेशान हैं और इससे छुटकारे की हर भरपूर कोशिश करने पर भी चर्बी कम नहीं हो रही है तो इसका एक आसान उपाय है।
विज्ञापन
बढ़ती तोंद कम करने में मदद करेगा नौकासन
हाल में हुए एक शोध की मानें तो मोटापा घटाने की कोशिश में जुटे लोगों को अगर वाकई फिट दिखना है तो डाइट पर नियंत्रण के लिए वह मानसिक उपाय अपना सकते हैं। जब उनके सामने फैटी डाइट हो तो वे उससे होने वाले नुकसान के बारे में सोचें, इससे फैटी डाइट और ओवर ईटिंग से बचने में आसानी होती है।
विज्ञापन
फैट्स जो घटाएं आपका मोटापा
ओरेगन रिसर्च इंस्टिट्यूट के शोधकर्ताओं का मानना है कि अपनी पसंदीदा फैटी डाइट को देखकर उसकी नकारात्मकता के बारे में सोचने वाले लोगों को डाइटिंग पर कायम रहने में काफी आसानी होती है।
विज्ञापन
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने एमआरआई स्कैनिंग के माध्यम से यह साबित किया कि इस तकनीक की मदद से किस तरह मस्तिष्क का वह हिस्सा शिथिल होता है जिसमें भोजन के प्रति क्रेविंग होती है और कैसे वह हिस्सा सक्रिय होता है जो आत्मनियंत्रण के लिए जिम्मेदार है।
शोधकर्ता सोंजा योकुम के अनुसार, ''इस तकनीक से आपकी इच्छाशक्ति प्रबल होगी और धीरे-धीरे आप फैटी डाइट के प्रति अपनी क्रेविंग पर नियंत्रण करने में कामयाब हो जाएंगे।''
अब अगर अगली बार आपकी पसंदीदा मिठाई या पकवान देखकर मन मचले तो उससे होने वाले नुकसान के बारे में जरूर सोच लें।