{"_id":"8a8c58037f9fc4ce8a656ae4c93066a8","slug":"yoga-pose-for-flat-tummy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती तोंद कम करने में मदद करेगा नौकासन","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
बढ़ती तोंद कम करने में मदद करेगा नौकासन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Oct 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
अगर आप अपनी बढ़ती हुई तोंद की वजह से तनाव में हैं तो इसे कम करने का आसान उपाय जरूर जानना चाहेंगे। योग में इसके लिए नौकासन का अभ्यास बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
नियमित रूप से यह आसन न सिर्फ पेट की चर्बी कम करने में मददगार है बल्कि शरीर को लचीला बनाने से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं में यह काफी फायदेमंद है।
वजन पर रखना है काबू तो अपनाएं ये सात आसान उपाय
इस आसन के अभ्यास से अपर और लोवर एब्स की मांसपेशियां टाइट रहती हैं जिससे इस हिस्से में फैट्स नहीं जमा हो पाता है। अगर आप सेहत से जुड़ी किसी गंभीर समस्या से पीड़ित हैं तो डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही इसका अभ्यास शुरू करें।
विज्ञापन
तेजी से वजन घटाने का बेहद आसान उपाय
नौकासन की विधि
इसे करने के लिए पहले जमीन पर मैट बिछाएं और पीठ के बल सीधा लेट जाएं।
अब शरीर के ऊपरी हिस्से और पैरों को उठाएं। करीब 30 डिग्री के कोण तक पैरों को उठाएं।
हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें और करीब 30 से 40 सेकंड इसी अवस्था में रहें।
इस आसन को दस बार दोहराएं और धीरे-धीरे 30 बार तक कर सकते हैं।