{"_id":"12a01b2041e9dfdd228a8f7478d0ad3e","slug":"baby-lotion-and-shampoo-causes-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के शैंपू और लोशन का बड़ा है यह नुकसान","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
बच्चों के शैंपू और लोशन का बड़ा है यह नुकसान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की नाजुक त्वचा को ध्यान में रखते हुए तमाम बेबी लोशन और शैंपू को अगर आप आंख मूंदकर घर लाते हैं तो सचेत हो जाएं।
विज्ञापन
गर्भावस्था के दौरान अधिक खुजली बढ़ा सकती है यह खतरा
हाल में हुए एक शोध में इनमें मौजूद नुकसानदायक केमिकल्स - पेराबिन्स का पता लगाया गया है जो अधेड़ महिलाओं में तो आम होते हैं लेकिन बच्चों के लिए यह किसी गंभीर संक्रमण का कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन
एसीएस जर्नल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रकाशित शोध में पाया गया है कि बच्चों के पर्सनल केयर उत्पाद से लेकर खिलौनों तक में थैलेट्स और पेराबिन नामक केमिकल मौजूद हैं जो बच्चों के लिए कई स्वास्थ्स संबंधी रोगों का खतरा पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
बच्चों के उत्पादों में नमीं देने के लिए थैलेट्स और इन्हें संरक्षित रखने के लिए पैराबिन का इस्तेमाल किया जाता है।
इससे पहले भी एक ब्रिटिश शोध में इन केमिकल्स से ब्रेस्ट कैंसर, वीर्य घटने और दमा जैसे खतरों की आशंका जताई जा चुकी है।
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने अलग-अलग ब्रांड के बच्चों के पर्सनल केयर सामान व खिलौनों के 170 सैंपल इकट्ठा कर उनका अध्ययन किया है और यह निष्कर्ष निकाला है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि बाजार से खरीदते वक्त इन उत्पादों का लेबल अच्छी तरह पढ़ना बहुत जरूरी है जिससे बच्चों को इन हानिकारक केमिकल्स से बचाना आसान हो सके।