{"_id":"da5184aefc2f169a7f312514090ac874","slug":"auto-driver-are-more-risk-for-eyesight","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकतर ऑटो ड्राइवरों को है सेहत से जुड़ी यह समस्या","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
अधिकतर ऑटो ड्राइवरों को है सेहत से जुड़ी यह समस्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 14 May 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
हाल में हुए शोध की मानें तो ऑटो या टैक्सी चलाने वाले करीब दो तिहाई ड्राइवरों को आंखों की रोशनी से संबंधित समस्या जरूर होती है।
विज्ञापन
पढ़ें - तेज गर्मी से ऐसे बचाएं अपनी आंखें
टैबकैब द्वारा करवाए गए आंखों के परीक्षण के दौरान पाया गया कि 265 ड्राइवरों में से 208 ड्राइवरों को आंखों की रोशनी से संबंधित समस्या है।
ऑप्टामोलॉजिस्ट डॉ. भरत शाह के अनुसार, ''हमने इस परीक्षण में पाया कि 78 प्रतिशत ड्राइवरों में दृष्टि से संबंधित दोष पाया है। ड्राइवरों के लिए अच्छी नजर इसलिए भी बहुत जरूरी है कि वे दुर्घटना से बच सकें लेकिन लगातार स्ट्रेस का गहरा प्रभाव उनकी देखने की क्षमता पर पड़ रहा है।''
इससे पहले भी कुछ शोधों में माना गया है कि ऑटो ड्राइवर को रीढ़ की हड्डियों व फेफड़ों से संबंधित समस्याओं का अधिक सामना अधिक करना पड़ता है।