फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   arthritis treatment can be possible

गठिया के मरीजों के लिए बड़ी है यह खबर

Fri, 03 Jan 2014 11:44 AM IST
Updated Fri, 03 Jan 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
arthritis treatment can be possible

अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने डीएनए में 40 से अधिक क्षेत्रों की पहचान की है जो गठिया जैसे रोगों के ख़तरे को बढ़ाता है।

विज्ञापन


यह शोध अब तक का सबसे बड़ा आनुवांशिक अध्ययन है।

पढ़ें - इन 7 अंगों में दर्द हो सकता है गंभीर रोगों का इशारा

शोधकर्ताओं को यक़ीन है कि डीएनए के पहचाने गए क्षेत्रों से नई दवाओं के विकास में मदद मिलेगी और एक दिन क्लिक करें गठिया का इलाज संभव हो सकेगा।

इस अध्ययन के निष्कर्षों को जर्नल नेचर में प्रकाशित किया गया है।

शोधकर्ताओं को टीम ने आर्थराइटिस के रोगियों के डीएनए की तुलना उन लोगों के डीएनए के साथ की जिनको यह बीमारी नहीं थी। इस प्रक्रिया के दौरान 42 ऐसे कमज़ोर क्षेत्रों की पहचान हुई, जिनका संबंध आर्थराइटिस या गठिया की बीमारी के साथ पाया गया।
विज्ञापन


गठिया रोग का उपचार

शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इन क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए दवाएं बनाई जा सकती है जिससे गठिया रोग का कारण बनने वाले दोषों को दूर किया जा सकता है।

इस अध्ययन के मुख्य शोधकर्ता और हारवर्ड मेडिकल स्कूल में प्रोफ़ेसर राबर्ट प्लेंज ने पाया कि पहचाने गए क्षेत्रों में से एक कमज़ोरी पैदा करता है, जिसका उपचार वर्तमान में उपलब्ध एक दवा से संभव है। जिसका विकास आनुवांशिक कमी को दूर करने के बजाय भूल और सुधार की विधि से किया गया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो कहते हैं, यह खोज नए दवाओं के विकास का रास्ता दिखाती है।

उन्होंने कहा, "इस आनुवांशिक खोज से भविष्य में गठिया जैसी जटिल रोगों के लिए नई दवाइयां खोजने और उपचार करने के अवसर पैदा होंगे। यहाँ तक कि उसे पूरी तरह ठीक भी किया जा सकेगा।"

लेकिन कुछ लोगों का तर्क है कि जटिल रोगों के लिए आनुंवांशिक रूप से कमज़ोर क्षेत्रों की पहचान करना सिंगल न्युक्लियोटाइड पॉलीमारफिज़्म (एसएनपी) वाले रोगों के लिए उपयोगी नहीं है। उनका मानना है कि इस संबंध में हमारे पास बहुत थोड़े या लगभग नहीं के बराबर साक्ष्य हैं कि दवाओं के माध्यम से एसएनपीज़ को सुसुप्त करके रोग के लक्षणों में कमी लाई जा सकती है।

नई दवाओं की खोज
गठिया रोग के उपचार की तलाश के लिए लंबे समय से शोध हो रहे हैं।

लेकिन डॉक्टर प्लेंग का कहते हैं कि उन्होंने पहले से मौजूद एक ऐसी दवा खोजी है जो जो विशेष एसएनपी से उत्पन्न होने गठिया रोग का उपचार करती है। इससे आनुवांशिकी के माध्यम से रोगों का उपचार करने की वैधता को पुष्ट होती है।


उनके मुताबिक़ "यह भविष्य की असीम संभावनाओं का रास्ता खोलती है। इस पद्धति का उपयोग गठिया जैसे जटिल रोगों के अलावा डायबिटीज, अल्ज़ाइमर और दिल की बीमारियों के लिए दवाएं खोजने में हो सकता है।"

अध्ययन में देखा गया कि गठिया रोग के मरीजों के एसएनपी विभिन्न प्रकार के रक्त कैंसर में भी पाए जाते हैं।

मैनचेस्टर में सेंटर फ़ॉर जेनेटिक्स के निदेशक प्रोफ़ेसर जेने वार्थिंगटन के मुताबिक़ यह अध्ययन बताता है कि कैंसर के उपचार में कारगर दवाएं गठिया जैसे रोगों के उपचार में भी प्रभावी हो सकती हैं, इनके नैदानिक परीक्षण में भी तेज़ी लानी चाहिए।

उन्होंने बीबीसी को बताया, "कैंसर के क्षेत्र में इलाज के लिए थेरेपी पहले ही विकसित हो चुकी है जो दवाओं के इस्तेमाल के नए अवसर खोल सकती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed