गर्मियों में दिमाग शांत रखता है खरबूजा, दिल के लिए भी है फायदेमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या कभी सोचा है कि टेस्टी होने के साथ-साथ खरबूजा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है? जी हां, खरबूजे में पानी के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।
ये भी पढ़ें- शरीर की कमजोरी दूर कर, दिमाग को तेज बनाते हैं ये ड्रिंक्स
- खरबूजे में मौजूद तत्व रक्त कोशिकाओं को जमने से रोकते हैं। इसलिए ये दिल के लिए फायदेमंद होता है। खरबूजा शरीर में रक्त के बहाव को बनाए रखने में मदद करता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।
ब्लड प्रेशर के लिए है फायदेमंद
- ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खरबूजे का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है।
दिमाग शांत और तनाव से राहत दिलाता है
- खरबूजा खाने से मस्तिष्क में ऑक्सीजन का बहाव तेजी से होता है। इसलिए इसका सेवन करने से दिमाग शांत और तनाव मुक्त रहता है।
इस तरह रखता है त्वचा का ख्याल
- खरबूजे में एंटी एजिंग गुण होते हैं। इसे खाने से त्वचा सुंदर बनती है और पिंपल्स से निजात मिलती है।
बालों को बनाता है मजबूत
- खरबूजे में विटामिन बी और प्रोटीन होता है जो बालों और नाखूनों को मजबूती प्रदान करता है।
एसिडीटी से दिलाता है राहत
- खरबूजा खाने से पाचन संबंधी समस्या दूर होती है। खरबूजे में पानी होता है जो खाना पचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद मिनरल्स एसिडिटी से राहत दिलाते हैं और पाचन तंत्र मजबूत बनाते हैं।