फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   allergy prone areas at home

घर के इन कोनो में ढूंढ़िए एलर्जी की जड़

Fri, 12 Apr 2013 05:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Apr 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
allergy prone areas at home
क्या आपको पता है कि आपके घर में ही कई कोने ऐसे हो सकते हैं जिनके संपर्क में आते ही आप या आपका परिवार एलर्जी से परेशान हो सकता है?
विज्ञापन


यूं तो एलर्जी का न तो कोई स्थायी इलाज है और न ही ठोस कारण का अब तक पता चल सका है लेकिन अगर आप अपने घर के कुछ कोनों और आस-पास के वातावरण के प्रति सचेत रहेंगे तो इससे बचने में आपको जरूर आसानी होगी।

आइए जानें आपके घर के किन कोनों की वजह से आपकी एलर्जी बढ़ सकती है।

आपका किचन
अगर आप अपने किचन को अच्छी तरह साफ नहीं रखते हैं तो किचन में ऐसे कई कोने हो सकते हैं जिनकी वजह से आप एलर्जिक हो सकते हैं। खासतौर पर किचन में अगर कॉक्रोच अधिक होते हैं तो उनकी लार और गंदगी से आपको लगातार छींके आती रहेंगी।
विज्ञापन


एस्थमा एंड एलर्जी फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के अध्ययन के अनुसार किचन के प्रति कॉक्रोच सबसे अधिक आकर्षित होते हैं। यहां तक कि अगर आपको किचन में एक कॉक्रोच दिखता है तो करीब 800 कॉक्रोच होने की आशंका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गर्म और अंधेरी जगह पसंद करते हैं इसलिए माइक्रोवेव, टोस्टर, गैस की टंकी, के आस-पास रहने का प्रयास करते हैं। इनसे बचाव के लिए इन जगहों को हमेशा साफ रखें और नाली या पाइप के प्वाइंट को सील करके रखें।

इसके अलावा, फ्रिज की सफाई पर हमेशा ध्यान दें। गंदे फ्रिज की जालियों और ड्रिप पैन में जहां पानी ठहरता है, बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं।

वैक्यूम क्लीनर
आप वैक्यूम क्लीनर से घर की सफाई करके कितना भी खुश हो लें लेकिन अगर वैक्यूम क्लीनर सही ढंग से नहीं साफ करते हैं तो इससे भी आपको डस्ट एलर्जी हो सकती है।

युनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के शोध के अनुसार, वैक्यूम क्लीनर के ब्रश में मौजूद धूल के कणों व हानिकारक बैक्टीरिया से हमें एलर्जिक होने का खतरा रहता है। ऐसे में वैक्यूम क्लीन के ब्रश व डस्ट बैग को इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह साफ करें।

गमले में लगे पौधे
कई बार घर की बालकनी या लॉन में टहलने पर भी आपको दिक्कत शुरू हो जाती है। गौर करें अपने घर में गमले में लगे हुए पौधों पर, आपकी एलर्जी की वजह ये भी हो सकते हैं।

बचाव के लिए गमलों के आस-पास की जगह साफ रखें और गमलों को समय-समय पर पेंट करवाएं जिससे हानिकारक बैक्टीरिया, फंफूद और गंदगी से बचाव हो सके। पौधों के सूखे पत्तों को साफ करें और बहुत अधिक पानी न डालें।

पालतू जानवर
घर में अगर कुत्ता, बिल्ली जैसे किसी पालतू जानवर को पाला है तो हो सकता है कि उनकी वजह से भी आपको अलर्जी की दिक्कत हो। उनके फर के कण, त्वचा, लार और युरीन हो सकता है आपको एलर्जिक बना रहे हों।

इसका मतलब यह नहीं कि आप घर में पालतू जानवर ही न पालें बल्कि उनकी सफाई के साथ-साथ कालीन, सोफा या हर वो जगह जहां वे अधिक जाते हैं, उनको हमेशा साफ रखें। इसके अलावा, उनके साथ खेलने के बाद हमेशा साबुन से हाथ धोएं।

सोफा, पर्दे और कार्पेट
सोफा, पर्दे, बिस्तर, कार्पेट जैसी जगहों पर धूल और और त्वचा की डेड सेल्स अधिक होते हैं जिनके संपर्क से भी एलर्जी बढ़ सकती है। ऐसे में इनके कोनों की अच्छी तरह सफाई करें। कुशन कवर, बेडकवर को बदलते रहें।


आपका बाथरूम

अक्सर बाथरूम के टाइल्स पर फंफूद तेजी से पनपता है जो आपको एलर्जिक बना सकता है। इसके अलावा नालियों, शावर की कैप, नल को लीकेज से बचाकर रखें जिससे एलर्जी या संक्रमण को पनपने की जगह न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed