फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   alarming signs of pregnancy

गर्भावस्था में खतरे की घंटी हैं ये पांच समस्याएं

Sat, 06 Jul 2013 01:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 06 Jul 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
alarming signs of pregnancy

गर्भावस्था के दौरान कई बार महिलाओं को कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिनका उनके या उनके होने वाले शिशु की सेहत पर कितना गंभीर प्रभाव पड़ सकता है, इसका हमें अंदाजा भी नहीं हो पाता है।

विज्ञापन


आइए जानें, गर्भावस्था के दौरान ऐसी कौन सी समस्याएं हैं जो जच्चा-बच्चा के लिए मुसीबत का सबब हो सकती हैं।

बहुत अधिक उल्टियां
गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में उल्टियां आना या जी मचलना सामान्य लक्षण हैं लेकिन बहुत अधिक उल्टियां आएं तो डॉक्टर से मिलें क्योंकि इनसे आपको डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है जो मां और गर्भ में पल रहे शिशु, दोनों की सेहत के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन


ब्लीडिंग होना
गर्भावस्था के बाद भी अगर पीरियड्स हो रहे हैं तो इसे कतई हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस अवस्था को एक्टोपिक प्रेग्नेंसी कहते हैं जिसमें फर्टाइल अंडे सही जगह पर नहीं होते हैं। बहुत अधिक ब्लीडिंग मिसकैरेज का भी लक्षण हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे की गतिविधियां कम होना
इसका कोई निर्धारित पैमाना तो नहीं कि बच्चे की कितनी गतिविधि होनी चाहिए लेकिन गर्भावस्था के दौरान बच्चे की गतिविधियों का एहसास हर मां को होता है। अगर आपको बच्चे की गतिविधियां कम लगती है तो इसे जांचने का एक आसान तरीका है। कुछ ठंडा खाएं और फिर करवट लेकर थोड़ी देर लेटें। इस दौरान बच्चे की गतिविधियां हो रही हैं या नहीं, इस पर ध्यान दें। दो घंटों में बच्चा कम से कम दस बार किक मारेगा तो सब सामान्य है, वरना डॉक्टर से तुरंत मिलें।

फ्लू
गर्भावस्था के दौरान फ्लू व संक्रमण से होने वाला खतरा सामान्य दिनों से कहीं अधिक होता है। ऐसे में अगर गर्भावस्था के दौरान फ्लू होता है तो तुरंत इलाज करवाएं।


तेज सिर दर्द या देखने में दिक्कत
गर्भावस्था के आखिरी तीन महीनों में अगर बहुत तेज सिर दर्द हो, देखने में दिक्कत हो और पेट में अधिक दर्द हो तो गर्भ में पल रहे शिशु के लिए यह अधिक खतरा हो सकता है। समय समय पर बीपी चेक करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed