फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Ahoi Ashtami 2024 Prasad Recipe Gulgule banane ki vidhi in hindi

Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर बनाएं पारंपरिक भोग, लिख लें सबसे आसान विधि

Thu, 24 Oct 2024 08:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 24 Oct 2024 08:32 AM IST
सार

अहोई अष्टमी पर महिलाएं पारंपरिक प्रसाद को बनाकर अहोई माता को भोग लगाती हैं। अहोई अष्टमी की पूजा में गुलगुले का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इसके बिना अहोई अष्टमी की पूजा अधूरी माना जाती है।

विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2024 Prasad Recipe Gulgule banane ki vidhi in hindi
अहोई अष्टमी का प्रसाद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। इस साल 24 अक्तूबर को अहोई अष्टमी मनाई जा रही है। ये व्रत संतान की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। पुत्रवती महिलाएं अपने बेटे की लंबी आयु की कामना के साथ व्रत रखती हैं और रात में तारे देखकर अहोई माता की पूजा कर अपना व्रत पूरा करती हैं। 

विज्ञापन


इस मौके पर महिलाएं पारंपरिक प्रसाद को बनाकर अहोई माता को भोग लगाती हैं। अहोई अष्टमी की पूजा में गुलगुले का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इसके बिना अहोई अष्टमी की पूजा अधूरी माना जाती है। कई लोगों के गुलगुले कड़े हो जाते हैं तो कुछ के फूल नहीं पाते हैं। ऐसे में अहोई अष्टमी की पूजा आपके घर परिवार में भी हो रही है तो इस आसान विधि से प्रसाद के लिए गुलगुले बनाएं।
विज्ञापन


गुलगुले बनाने की सामग्री
 

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • आधा कप दूध
  • तीन चम्मच चीनी
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर  
  • आधा चम्मच सौंफ
  • तलने के लिए घी या तेल


गुलगुले बनाने की विधि

स्टेप 1- गुलगुले बनाने के लिए गेहूं के आटे को आप चीनी और दूध के साथ अच्छे से मिला लें और इसका एक घोल तैयार कर लें।

स्टेप 2- ध्यान दें कि घोल न तो ज्यादा पतला हो और ना ही गाढ़ा।

स्टेप 3- आटे, चीनी के घोल में इलायची पाउडर और सौंफ को अच्छी तरह से मिला लें और 30 मिनट के लिए रख दें।

स्टेप 4- आधे घंटे बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें घोल को पकौड़ी की तरह गिराएं

स्टेप 5- गोल पकौड़े के आकार के गुलगुले को गर्म तेल में तलें। 

आपके टेस्टी और मुलायम गुलगुले बन के तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed