फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   6 ways to cheer yourself up.

खुश रहने के लिए जरूर आजमाएं ये 6 उपाय

Wed, 03 Sep 2014 01:22 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
6 ways to cheer yourself up.
जिंदगी मे कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जो हमें दुखी कर जाते हैं। शोध भी कहता है कि मन से प्रसन्न व्यक्ति शरीर से भी स्वस्थ्य होता है। यहां आपको कुछ आसान तरीके बताए जा रहे हैं। जिन्हें अपनाने से आप खुद को प्रसन्न रख सकते हैं।
विज्ञापन


1.कुछ मजेदार जरूर देखें
हंसी, मन को खुश करने का आसान तरीका है। इसे रोके नहीं। अगर आप को लगता है कि कुछ चीजें आपकी हंसी को रोक रही हैं, ऐसे में लाफ थेरेपी का सहारा ले सकते है।
विज्ञापन


हंसी को बरकरार रखने के लिए आप हास्य कार्यक्रम, फिल्म और टीवी शो जरूर देखें। कोई फर्क नहीं पड़ता आपने कितनी बार वह कार्यक्रम या फिल्म देखी है, वह आपके चेहरे पर हर समय हंसी कायम करेगी। यह हंसी आपको दिमाग के साथ दिल को भी खुश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विडामिन डी लें

6 ways to cheer yourself up.
2.बाहर निकलें,
इस से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि आप किसी बड़े शहर में रहते हैं जहां खाली जगह नहीं है, बस आपको जरूरत है कि आप बाहर आएं। अपने आस-पास हुए परिर्वतन को देखें। अगर आप गार्डन से गुजर रहे हैं, वहां कुछ देर जरूर बैठें।

आपको यह भी ध्यान रखने की आवश्यकता है कि आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिले। विडामिन डी की कमी आपको डिप्रेशन में डाल सकती है। इससे बचने के लिए आप प्रतिदिन 15 मिनट सूरज की रोशनी में जरूर बिताएं।

3.व्यायाम न भूलें
आप ऐसा काम करें जो आपके पसीने छुटा दे, व‌ह अपके शरीर के आकार के साथ दिमाग को तेज करने में भी लाभकारी होता है। प्रतिदिन व्यायाम के लिए समय जरूर निकालें।

स्थिर रहें

6 ways to cheer yourself up.

4. शरीर को मालिश दें
शरीर को आराम देने और खुद को खुश रखने का एक आसान तरीका मालिश भी है। दिन में एक घंटे की गई हल्की मालिश आपको चुस्त व फुर्तीला रखने के साथ खुश भी करेगी। आपको जरूरत है तो मालिश के लिए ताजगी भरी जगह चुनने की।

5. घर में खुशबूदार तेल का प्रयोग करें
खुशबूदार तेल आपको न सिर्फ आराम देगा आप को खुश भी करेगा। इसके साथ आप घर में जैसमीन और जरेनियम जैसे खुशबूदार स्प्रे कर सकते है।

6. सकारात्मक रवैया अपनाएं
ऊपर दिये सभी उपाए तभी कारगर सिद्ध होंगे जब इनके साथ सकारात्मक सोच लेकर चलेंगे। विपरीत परिस्थितियों में स्थिर रहें तथा सकारात्मक सोच को अपनाएं, यह आपको खुश रखने में सहायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed