{"_id":"270ee8f6add808b0d9444be92e6ad1ba","slug":"10-minute-meditation-for-fit-heart-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 10 सेकंड का यह उपाय फिट रखेगा आपका दिल","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
सिर्फ 10 सेकंड का यह उपाय फिट रखेगा आपका दिल
दुनिया 360/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 Jan 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
तनाव, हाई ब्लडप्रेशर, सिरदर्द, अनिद्रा जैसी स्वास्थ्य समस्याएं आपके दिल के लिए खतरा हो सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि तनाव भी दूर रहे और दिल भी स्वस्थ रहे, तो बस एक मिनट काफी है।
विज्ञापन
′फ्रीज फ्रेम मेडिटेशन′ एक मिनट में आपको तनाव और सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं से दूर रखेगा। कैलिफोर्निया के बाउल्डर क्रीक स्थित हार्टमेथ इंस्टीट्यूट की एक रिसर्च के मुताबिक ′फ्रीज फ्रेम मेडिटेशन′ तनाव को दूर करने, नर्वस और इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने और बल्डप्रेशर नियंत्रित रखने में काफी मददगार है।
विज्ञापन
हार्टमेथ इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक डेबोर रोजमेन के अनुसार, इससे आपका ब्लडप्रेशर कंट्रोल रहता है और नेगेटिव सोच भी दूर होती है। यही नहीं, आप सकारात्मक ऊर्जा भर जाते हैं, जिससे दिल के साथ-साथ नर्वस और इम्यून सिस्टम भी स्वस्थ बना रहता है। दिन में पांच बार इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह आपको न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम से भी दूर रखता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक इससे बॉडी में ′गुड हार्मोन′ रिलीज होते हैं और दिल की धड़कन भी सामान्य रहती है। इस मेडिटेशन को करना बेहद आसान है। सबसे पहले, तनाव पैदा करने वाले कारणों की पहचान करें और दिमाग में आने वाली नेगेटिव सोच को रोकने की कोशिश करें।
10 सेकेंड के लिए बाहरी दुनिया को भूलकर आप खुद को आत्म-केंद्रित करें और सांस लेने की प्रकिया पर फोकस करें। किसी अच्छे अनुभव, जगह या जिसे आप प्यार करते हैं उसे याद करें और 10 सेकेंड तक उन यादों से जुड़े रहें। इस तरह संतुलित होकर और अपने दिल की बात सुनकर हम तनाव से उबरने के रास्ते अपने आप खोज पाते हैं।