हिंदू धर्म में भगवान गणेश को अत्यंत ही पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, गणेश जी का नाम किसी भी कार्य के लिए पहले पूज्य है। इसलिए इन्हें 'प्रथमपूज्य' भी कहते हैं। वह गणों के स्वामी हैं, इस वजह से उनका एक नाम गणपति भी है। इसके अलावा हाथी जैसा सिर होने के कारण उन्हें गजानन भी कहते हैं। मान्यता है कि भाद्रपद की चतुर्थी को गणेश जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन गणेश चतुर्थी त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार पूरे भारत में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 22 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस उत्सव की शुरुआत आप अपने प्रियजनों को बधाई संदेश भेजने के साथ कर सकते हैं।
Happy Ganesh Chaturthi 2020: गणेश चतुर्थी पर इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें अपनों को शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश जी का रूप निराला है
चेहरा भी कितना भोला भला है
जिसे भी आती है कोई मुसीबत
उसे इन्ही ने तो संभाला है
गणेश चतुर्थी की बधाई
सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिना काम ना सरे, अरज सुन मेरी
रिध सिध को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूं मैं पूजा तेरी
गणेश चतुर्थी की बधाई
आते बड़े धूमधाम से गणपति जी
जाते बड़े धूमधाम से गणपति जी
आखिर सबसे पहले आकर
हमारे दिलों में बस जाते गणपति जी
गणेश चतुर्थी की बधाई
दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है
गणेश चतुर्थी की बधाई