फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Good Friday 2025 Know Date meaning significance of festival Kyu Manaya Jata hai Good Friday jaane mahatva

Good Friday 2025: इस साल कब है गुड फ्राइडे, जानिए क्यों इस काले दिन को कहा जाता है "गुड"

Tue, 15 Apr 2025 05:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Apr 2025 05:24 PM IST
सार

एक सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है, जिस दिन किसी की मृत्यु हुई हो, उसे "गुड" यानी अच्छा क्यों कहा जाता है? चलिए जानते हैं ईसा मसीह की मृत्यु के दिन को गुड फ्राइडे के तौर पर मनाने का कारण।

विज्ञापन
Good Friday 2025 Know Date meaning significance of festival Kyu Manaya Jata hai Good Friday jaane mahatva
गुड फ्राइडे - फोटो : instagram

विस्तार

Good Friday 2025 :  गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक पवित्र और भावनात्मक दिन होता है, जो हर साल ईस्टर से पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु की स्मृति में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे इसाई धर्म के लोगों के लिए दुख और पीड़ा का प्रतीक हो। साथ ही यह दिन हमें सिखाता है कि त्याग और प्रेम ही सच्चे उद्धार का रास्ता हैं। गुड फ्राइडे को ब्लैक डे यानी काला दिन भी कहा जाता है। लेकिन एक सवाल अक्सर लोगों के मन में उठता है, जिस दिन किसी की मृत्यु हुई हो, उसे "गुड" यानी अच्छा क्यों कहा जाता है? चलिए जानते हैं ईसा मसीह की मृत्यु के दिन को गुड फ्राइडे के तौर पर मनाने का कारण।

विज्ञापन


गुड फ्राइडे का इतिहास और महत्व

गुड फ्राइडे वह दिन है जब यीशु मसीह को क्रूस (Cross) पर चढ़ाया गया था। उन पर यहूदियों का राजा होने का आरोप लगाया गया।  यह रोमन राजा के साथ विश्वासघात माना जाता था। इसके लिए उन्हें मौत की सजा दी गई। मानवता के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।  माना जाता है कि उन्होंने अपने प्रेम, क्षमा और बलिदान से पूरी दुनिया को मुक्ति का रास्ता दिखाया। इसलिए यह दिन दुखद होने के बावजूद उद्धार और आशा का प्रतीक बन गया। ईसाई मान्यता के अनुसार, यीशु का यह बलिदान ही मानवता को नया जीवन देता है।
विज्ञापन


Good फ्राइडे क्यों कहा जाता है?

वैसे तो यह इतिहास में काला दिन के तौर पर दर्ज है लेकिन इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है। मान्यता है कि जिस दिन इशू को सूली पर चढ़ाया गया और उनकी मौत हुई, उस दिन फ्राइडे था। यीशु के सूली चढ़ने के समय को 'गुड' इसलिए कहते हैं, क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में गुड का अर्थ 'होली' (Holy) यानी पवित्र से है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लेट के अनुसार, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में ईस्टर से पहले वाले बुधवार को 'गुड वेडनेसडे' कहा जाता था। आमतौर पर अब ये 'होली वेडनेसडे' के नाम से जाना जाता है। इसी तरह गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे के रूप में संदर्भित किया जाता है। हालांकि इस दिन को ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है। साथ ही इस होली फ्राइडे के बाद ईस्टर यानी ईसा मसीह के वापस लौटने की उम्मीद बढ़ती है। इसलिए इसे "गुड फ्राइडे" कहा जाता है, क्योंकि यह दिन अंधकार में भी प्रकाश की ओर बढ़ने का संकेत देता है।


कैसे मनाया जाता है गुड फ्राइडे?

इस दिन दुनियाभर के चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होती हैं। उपवास और मौन ध्यान का पालन किया जाता है। क्रॉस की आराधना की जाती है। कुछ ईसाई इस दिन काले कपड़े पहनते हैं, शोक व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed