शारीरिक कमजोरी दूर करने का रामबाण नुस्खा है यह फल, फायदे और भी बहुत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोखरू व्यक्ति को शारीरिक रूप से फिट रखने में मदद करता है। इससे शरीर मजबूत होता है और यौन शक्ति में इजाफा होता है। स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ती है, जिस वजह से इसे पुरूषों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। इसके सेवन से सेक्सुल डिसऑर्डर और इंफर्टीलिटी की समस्याएं दूर होती हैं।
गोखरू की तासीर बहुत गर्म होती है। सर्दियों में इसका इस्तेमाल कर हम कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। सीने में होने वाले दर्द एक्जिमा के लिए भी यह बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि इसका इस्तेमाल किसी जानकार या फिर डॉक्टर्स के सलाह के साथ किया जाए तो बहेतर होगा।
गोखरू के सेवन से इंसान खुद को फूर्तिला महसूस करता है। यह पुरुषों में स्पर्म की संख्या को बढ़ाता है। कहते है इसका सेवन लगातार 60 दिनों तक करने से बांझपन की समस्या दूर हो जाती है। इसके अलावा यह त्वाचा सबंधित परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है।
गोखरू का इस्तेमाल गठिया के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसके सेवन से आपको जोड़ो के दर्द और मांसपेशी के दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए आपको गोखुरू का पाउडर, सूखा अदरक और पानी को बराबर मात्रा में उबाल कर रोज सुबह में 50 से 100 मिलीलीटर खाली पेट पीना होगा। कुछ दिनों में इसका असर आपको साफ दिखने लगेगा।