फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Friendship Day 2024 Card Ideas Handmade For best friend

Friendship Day 2024 Card: दोस्त के लिए अपने हाथों से बनाएं फ्रेंडशिप डे कार्ड, सिर्फ चाहिए 15 मिनट

Sat, 03 Aug 2024 02:33 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 03 Aug 2024 02:33 PM IST
सार

कार्ड को किसी रंगीन लिफाफे में या कागज के डिब्बे में रख दें। चाहें तो कार्ड को रिबन से बांध भी सकते हैं। अब कार्ड दोस्त को देने के लिए तैयार है। फ्रेंडशिप डे पर आपके हाथों से बना कार्ड देखकर दोस्त के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

विज्ञापन
Friendship Day 2024 Card Ideas Handmade For best friend
फ्रेंडशिप डे का कार्ड - फोटो : Freepik

विस्तार

Friendship Day 2024 Card : दोस्ती के अटूट बंधन को किसी पर्व की तरह मनाने के लिए एक खास दिन समर्पित किया गया है। अगस्त के पहले रविवार को राष्ट्रीय मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) मनाते हैं। विश्व स्तर पर मनाए जाने वाला यह दिन दोस्ती के महत्व की सराहना करने के लिए होता है। दोस्त हमारे जीवन में प्रसन्नता, सुकून और मजे लेकर आता है।

विज्ञापन


ऐसे में अगर आपका भी कोई सच्चा मित्र है तो फ्रेंडशिप डे के मौके पर उसे खास महसूस कराएं। इसके लिए आप दोस्त को फ्रेंडशिप बैंड बांध सकते हैं जो आपके अटूट रिश्ते का प्रतीक होगा, साथ ही दोस्त को फ्रेंडशिप डे का कार्ड देकर भावनाओं की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। वैसे तो बाजार में फ्रेंडशिप डे के कार्ड आसानी से मिल सकते हैं लेकिन सच्चे दोस्त को अपनी भावनाएं जाहिर करने के लिए घर पर ही हैंडमेड कार्ड बनाकर तोहफे में दे सकते हैं। आइए जानते हैं फ्रेंडशिप डे का कार्ड बनाने का आसान तरीका और जरूरी सामान, जिससे कार्ड बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


फ्रेंडशिप डे कार्ड के लिए सामान


सबसे पहले सभी जरूरी सामग्री इकट्ठा कर लें। कार्ड का बेस बनाने के लिए कार्डस्टॉक या कंस्ट्रक्शन पेपर या रंगीन कागज लें। साथ ही ड्राइंग के लिए मार्कर या पेन, चिपकाने के लिए गोद या टेप, आकृतियां काटने के लिए कैंची, सजावट के लिए स्टिकर, ग्लिटर ले लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड डिजाइन करें

कार्ड का आकार और आकृति तय कर लें। पारंपरिक फोल्डेबल कार्ड बढ़िया और आसान विकल्प रहता है। लेकिन अगर आप चाहें तो उसे दिल , सितारे या लिफाफा शैली के आकार में काटकर रचनात्मक बना सकते हैं। आकार तय करने के बाद कार्ड की थीम तय करें। जैसे उसकी ऊपरी सजावट कैसी रहेगी। कोई पेंटिंग करेंगे या स्टीकर व तस्वीरों से सजाएंगे। कार्ड मनोरंजक होगा या क्लासिक होगा।

व्यक्तिगत स्पर्श

खुद से कार्ड बनाने की वजह ही आपकी भावनाएं दोस्त को दिखानी है। इसलिए कार्ड की थीम के मुताबिक, आकार, अक्षर या पैटर्न को रंगीन कागज पर काटें। अब अगर कार्ड की सजावट के लिए कुछ स्टिक करना हो तो वो चिपकाएं। स्केचिंग अच्छी हो तो ड्राइंग व पेंटिंग कर सकते हैं। रंगीन कागज का उपयोग करके फोटो फ्रेम की तरह कटिंग करके कार्ड के बेस पर चिपकाएं और बीच में आप दोनों दोस्तों को कार्टून के रूप में ड्रा करें।

संदेश लिखिए

कार्ड की डिजाइनिंग पूरी होने के बाद भी कार्ड तक तक अधूरा रहता है, जब तक उसके अंदर संदेश न हो। अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए अपने सबसे अच्छे दोस्त के लिए संदेश लिखें। उन्हें महसूस कराएं कि वह आपके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं। कोई कविता या शायरी भी जोड़ सकते हैं। लिखते समय शुरुआत और अंत गर्मजोशी से करें, जैसे प्यार के साथ, मेरे प्रिय दोस्त, हमेशा तुम्हारा आदि।


कार्ड की प्रस्तुति 

कार्ड को अच्छे से सुखा लें। इसके बाद उसे किसी रंगीन लिफाफे में या कागज के डिब्बे में रख दें। चाहें तो कार्ड को रिबन से बांध भी सकते हैं। अब कार्ड दोस्त को देने के लिए तैयार है। फ्रेंडशिप डे पर आपके हाथों से बना कार्ड देखकर दोस्त के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed