फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   zika virus is dangerous, us confirms the birth defect

जीका ने किया परेशान, डॉक्टरों ने कहा गंभीर है स्थिति

Thu, 14 Apr 2016 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 14 Apr 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
zika virus is dangerous, us confirms the birth defect
- फोटो : getty images

अमेरिका के विशेषज्ञों ने लंबे समय से चली आ रही जीका वायरस से सबंधित खोज पूरी कर ली है और इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि इस वायरस से माइक्रोसिफेली होता है। डॉक्टरों का कहना है कि इसमें अब कोई संदेह नहीं रह गया है कि माइक्रोसिफेली का कारण यहीं वायरस है। उन्होंने ये भी कहा कि इससे पहले इतिहास में ऐसा कभी नहीं पाया कि मच्छरों के काटने से बच्चों में जन्मजात परेशानियां आ जाएं, ये स्थिति थोड़ी गंभीर है। डॉक्टरों ने इस मंडराते खतरे को देखते हुए गर्भवती महिलाओं को देश से बाहर जाने और जीका प्रभावित देशों में जाने सख्त मना किया है। 

विज्ञापन


लैटिन अमेरिका में तेजी से पांव पसार चुके इस वायरस ने गर्भवती महिलाओं से उनके नवजात बच्चों में कई समस्याएं पैदा की। इस खतरे को देखते हुए कुछ देशों ने 2018 तक महिलाओं को गर्भ धारण करने से मना कर दिया है। जानिए जीका वायरस क्या है और इससे जुड़ी जरुरी बातें।
विज्ञापन


जीका वायरस एडीज मच्छर से फैलता है। जो डेंगू भी फैलाता है। ये वायरस 1940 में अफ्रीका में खोजा गया था। अब ये तेजी से लैटिन अमेरिका में फैल रहा है। इसमें हल्का सिरदर्द, बुखार, बैचेनी, लाल के रंग के दाने शुरुआती लक्षण के तौर पर दिखते हैं। इस वायरस का प्रभाव एक्सपोजर के 2 से 7 दिन बाद दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वाइरस ब्राजील के अलावा, कोलंबिया, एक्वीडोर. एल सल्वाडोर, ग्वातेमाला, हायती, मैक्सिको आदि को मिलाकर लगभग 18 देशों में पाया गया है। इससे बचने का एक ही उपाय है कि कि मच्छरों से बचाव किया जाए।


ये मच्छर रुके हुए पानी में ही पनपते हैं। ऐसी किसी भी जगह जहां पानी रुका हुआ है उसे ढककर रखा जाए या फिर हटा दिया जाए। वास्तव में इस बीमारी का कोई वैक्सीन अभी तक नहीं बन पाया है। ये वायरस मनुष्य के शरीर में पहली बार सन 1952 में युगांडा और तनजानिया में पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed